Home » राष्ट्रीय » Controversial Statement SP MLA: देवी देवताओं में शक्ति होती, तो भारत नहीं आ पाते बिन, गजनबी और गोरी जैसे आक्रांता

Controversial Statement SP MLA: देवी देवताओं में शक्ति होती, तो भारत नहीं आ पाते बिन, गजनबी और गोरी जैसे आक्रांता

[the_ad id="14540"]
Controversial Statement SP MLA

लखनऊ। Controversial statement SP MLA:  समाजवादी पार्टी के विधायक इन्द्रजीत सरोज ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सरोज ने कहा, देश के देवी-देवताओं को आक्रमणकारियों को श्राप देकर उन्हें राख में बदल देना चाहिए था, लेकिन सच ये है कि वे इतने शक्तिशाली नहीं थे। उन्होंने कहा, 712 ईस्वी में मुहम्मद बिन कासिम अरब से भारत आया आया और देश को लूटा। मुहम्मद गोरी ने भी इस देश को लूटा… उस समय इस देश के देवी-देवताओं ने क्या किया?

इसे भी पढ़ें- Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने की विवादित टिप्पणी, कहा-‘गद्दार राणा सांगा की औलाद’, मचा बवाल

मुसलमानों को श्राप देना चाहिए था

Controversial Statement SP MLA

बता दें कि, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने ये बातें अपने उस बयान का बचाव में कही है, जिसमें उन्होंने मुहम्मद गोरी जैसे ऐतिहासिक आक्रमणों के दौरान भारतीय देवी-देवताओं की भूमिका पर सवाल उठाया था। एक बातचीत में सरोज ने कहा, जब आक्रमणकारी देश में आये, तब देवी-देवताओं को श्राप देकर उन्हें भस्म कर देना चाहिए था।

Controversial Statement SP MLA

उन्होंने कहा, हमारे देवी-देवता इतने शक्तिशाली नहीं थे। इंद्रजीत सरोज ने आगे कहा, देवी-देवताओं को मुसलमानों को ऐसा श्राप दे देना चाहिए था कि वे राख हो जाते, मर जाते और अंधे हो जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसका साफ़ मतलब है कि, कहीं न कहीं कुछ कमी है और हमारे देवी-देवता उतने शक्तिशाली नहीं हैं।

रामजीलाल सुमन ने भी दिया विवादित बयान

Controversial Statement SP MLA

गौरतलब है कि, इन्द्रजीत सरोज ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए था कि, अगर भारत के मंदिरों में शक्ति होती तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे आक्रांता देश में घुस ही नहीं पाते हैं। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने भी एक विवादित बयान दे दिया।

हर मंदिर के नीचे है एक बौद्ध मठ

उन्होंने अंबेडकर जयंती के मौके पर आगरा के समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, गड़े मुर्दे उखाड़ने की जरूरत नहीं है। आप कहते हैं, हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो हम भी ये कह सकते हैं कि, हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है। सुमन इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, अगर आप कहते हैं कि, मुसलमानों में बाबर का डीएनए है, तो हम आप से पूछते है आप में किसका डीएनए है। इस दौरान सुमन ने करणी सेना पर भी निशाना साधा।

करणी सेना पर बोला हमला

Controversial Statement SP MLA

उन्होंने कहा, हमारे देश में कुल तीन सेनाएं ही चुनी गई थीं, जिनमें वायुसेना, थलसेना और नौसेना शामिल थी, लेकिन अब हमारे बीच एक नई सेना आई आ गई है।  सुमन ने कहा, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। चीन, अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताता है। ऐसे में करणी सेना के योद्धाओं को भारत-चीन की सीमा पर जाना चाहिए और देश की रक्षा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Rana Sanga Controversy: राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने बोला हमला, इंस्पेक्टर घायल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?