Home » अन्य » Health Tips: इन खतरनाक बीमारियों को दूर भगाता है शहद और काली मिर्च का ये खास मिश्रण

Health Tips: इन खतरनाक बीमारियों को दूर भगाता है शहद और काली मिर्च का ये खास मिश्रण

[the_ad id="14540"]

 Health Tips: आयुर्वेद में शहद और काली मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है। काली मिर्च को शहद में मिलाकर चाटने से कई रोग दूर हो जाते हैं। दोनों चीजों में औषधीय गुण होते हैं जो सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों को ठीक करने में मददगार होते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Air Pollution Harmful For Health: सेहत को कैसे प्रभावित करती है प्रदूषित हवा, जानें बचाव का तरीका

इन खास पोषक तत्वों से है भरपूर 

शहद में विटामिन के, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, काली मिर्च और शहद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। ये गुण मौसमी बीमारियों, सर्दियों में जोड़ों के दर्द, सूजन और कई अन्य समस्याओं का इलाज करने में कारगर होते हैं।

ये है खाने का तरीका 

पोषक तत्वों से भरपूर काली मिर्च और शहद को मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में काली मिर्च और शहद का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं। इसके लिए लगभग एक चम्मच शुद्ध देशी शहद लें और इसे पैन या गर्म पानी में डालकर हल्का गर्म करें। अब एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च लें और इसे शहद में मिला लें। इसके बाद इसे चाट लें, लेकिन इसे खाने के बाद आधे घंटे तक पानी न पियें। यह गले में बलगम, सांसों की दुर्गंध, खांसी, सीने में जकड़न आदि समस्याओं का इलाज करती है।

 सर्दी खांसी में फायदेमंद

अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है तो शहद और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। इससे सर्दी-खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। शहद और काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल के गुण पाए जाते हैं। इससे सर्दी-खांसी से काफी राहत मिलती है। खासकर सीने में जकड़न या लगातार खांसी की समस्या हो तो शहद और काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।

सांस संबंधी समस्याओं को दूर करें 

शहद में काली मिर्च और तुलसी के कुछ पत्तों का रस मिलाकर सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। यह मिश्रण श्वसन तंत्र की सूजन को कम करता है। यह श्वसन पथ को साफ़ करने में भी मददगार होता है। शहद, काली मिर्च और तुलसी का सेवन करने से भी सर्दी-खांसी में राहत मिलती है।

मौसमी एलर्जी को दूर करें

शहद और काली मिर्च के सेवन से मौसमी बीमारियों और एलर्जी को कम किया जा सकता है। यह मिश्रण एलर्जी से पीड़ित मरीजों को काफी राहत पहुंचाता है। इससे खासतौर पर अस्थमा या सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को फायदा होता है।

 कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह के लिए लाभदायक 

शहद और काली मिर्च का सेवन कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह की समस्या को भी कम करने में मददगार होता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही ये नसों की सूजन को भी कम करता है। शहद और काली मिर्च का सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करने में कारगर होता है।

 इसे भी पढ़ें-  Back Pain Relief Tips: पीठ दर्द से हैं परेशान, तो इन तरीकों को अपनाकर पा सकते हैं राहत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?