Home » अन्य » Delhi-NCR Weather Report: शीत लहर और आसमान में छाए बादल ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, कांपे लोग

Delhi-NCR Weather Report: शीत लहर और आसमान में छाए बादल ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, कांपे लोग

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Delhi NCR Weather Report:  दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार सर्दी का आगमन हो गया है। राजधानी और उससे सटे नोएडा में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से यहां शीत लहर चल रही है, जिससे लोगों को अच्छी खासी ठंड का एहसास होने लगा है। उधर आसमान में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। नवंबर महीने ने जहां 30 से 32 डिग्री के बीच अधिकतम और 16 से 18 के बीच न्यूनतम तापमान के साथ लोगों को गर्मी का एहसास कराया था। वहीं दिसंबर के पहले हफ्ते तक भी लोग सर्दी का इंतजार करते रहे। हालांकि अब दूसरे हफ्ते में शीत लहर चलने की वजह से यहां ठंड बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें- Weather Forecast: शुरू हुई कड़ाके की ठंड, कई जगह शून्य से नीचे गया पारा

कड़ाके की ठंड का अनुमान

जी हां, देश की राजधानी और नोएडा में पिछले तीन दिनों से शीतलहर चल रही है, जिसकी वजह से सीजन की शुरुआत में तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ऐसे में माना जा सकता है कि दिल्ली और नोएडा में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। आइए जानते हैं राजधानी और नोएडा में बारिश को लेकर आईएमडी की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है… क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

रविवार शाम या रात में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। 7 दिसंबर की रात को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का असर पूरे देश पर पड़ेगा। 8 दिसंबर से देशभर का मौसम बदल जायेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार, 8 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है और ठंड में इजाफा हो गया है। आईएमडी की मानें तो आज रविवार शाम या रात तक यहां बारिश हो सकती है। इसके बाद यहां ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं घना कोहरा भी छा सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। भारत के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

10 डिग्री नीचे गया तापमान 

Delhi NCR Weather

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से शीतलहर चल रही है। इससे तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को 7.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिसंबर में पहली बार दिल्ली में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। रविवार 8 दिसंबर यानी आज की सुबह अधिकतम तापमान 18.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान में छाए आंशिक बादल 

यहां दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 डिग्री और 23.41 डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा में नमी 28%, हवा की गति 28 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 15 दिसंबर तक सुबह में हल्का कोहरा छा सकता है। इसके बाद घना कोहरा और तेज ठंड पड़ सकती है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

इसे भी पढ़ें- UP Weather: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?