
नई दिल्ली। Ghaziabad To Jewar Airport: गाजियाबाद से नोएडा के जेवर हवाई अड्डे तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू किया जायेगा। इस ट्रेन के चल जाने के बाद गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा भी जा चुका है। इस रेलवे कॉरिडोर की लंबाई 72.44 किमी होगी और निर्माण लागत 20,637 करोड़ रुपये होगी। आइए जानते हैं इस ट्रेन का संचालन कब से शुरू हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- RITES Recruitment: रेलवे से जुड़ी इस कंपनी में बिना एक्जाम दिए मिलेगी नौकरी, लाखों में होगा वेतन
जल्द मिल सकती है हरी झंडी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी), केंद्र सरकार और अन्य प्राधिकरणों के अधिकारी इस संबंध में पहले ही बातचीत कर चुके हैं। इसे देखते हुए सूत्रों का कहना है कि डीपीआर को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। गाजियाबाद से जेवर तक बिछाई जाने वाले इस रेल लाइन की लंबाई 72.44 किलोमीटर होगी। जानकारी के मुताबिक, इस दूरी के बीच कुल 11 स्टेशन बनेंगे। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 20.637 अरब रुपये तक हो सकती है।
जाम से मिलेगी मुक्ति
नमो भारत ट्रेन परियोजना के निर्माण से न केवल हवाई अड्डे तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बल्कि अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी यात्रा करना आसान हो जाएगा। इससे लोग ट्रैफिक जाम में फंसे बिना कम समय में एक शहर से दूसरे शहर पहुंच सकेंगे। इस रेल ट्रैक के साथ जिन स्टेशनों को जोड़ा जायेगा उसमें सेक्टर 71, नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टेक जोन 4 ग्रेटर नोएडा और बिसरख शामिल होंगे। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा में सेक्टर 2, डेल्टा 1, अल्फा 1, परी चौक, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा स्टेशन को भी जोड़ा जायेगा।
इस डेट तक पूरा हो जायेगा जेवर एयरपोर्ट का निर्माण
जेवर हवाई अड्डा 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्माणाधीन है। साल 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट पर अभी टेस्ट उड़ानें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2025 तक इस एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा, 25 घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Recruitment 2024: रेलवे की इस यूनिट में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई






Users Today : 26

