Home » अन्य » Watch The Shocking Video: नहीं थे टिकट के पैसे, तो युवक ने ट्रेन के पहियों के नीचे छिपकर तय किया 250km सफर

Watch The Shocking Video: नहीं थे टिकट के पैसे, तो युवक ने ट्रेन के पहियों के नीचे छिपकर तय किया 250km सफर

[the_ad id="14540"]

जबलपुर। Watch The Shocking Video:  मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, यहां से एक युवक ने ट्रेन के पहियों के नीचे छिपकर 250 किलोमीटर का लंब सफर तय किया। फ़िलहाल आरपीएफ ने इस युवक को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें- Watch Video: ट्रेन की महिला बोगी में घुसा नग्न शख्स, मच गया हड़कंप

RPF ने लिया हिरासत में

दरअसल, इटारसी से जबलपुर के बीच चलने वाली दानापुर एक्सप्रेस के पहिये के नीचे छिपकर एक युवक जबलपुर पहुंच गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की एस4 पैसेंजर कार का निरीक्षण करते हुए एक युवक को पहिये के नीचे छिपा हुआ देखा। रेलवे के एक कर्मचारी ने इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।

 

 जांच के दौरान सामने आया वाकया

बताया जा रहा है कि युवक के पास ट्रेन से सफर करने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने ट्रेन के पहियों के बीच छिपकर इटारसी से जबलपुर तक का सफर तय किया, जब रेलकर्मियों ने ट्रेन कीजांच की, तो उन्हें पहियों के नीचे कुछ हरकत होती दिखी। इसके बाद उन्होंने गौर से देखा तो उन्हें पहियों के बीच एक युवक छिपा हुआ नजर आया। इसके बाद उसे वहां से निकाला गया।

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच

घटना सामने आने के बाद रेलवे प्रवक्ता हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है।  साथ ही सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें-एकता हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में हुई थी कारोबारी की पत्नी की हत्या, जिम ट्रेनर ने उतारा था मौत के घाट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?