
-
प्रगासपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रोताओं की उमड़ रही भीड़
प्रतापगढ़। Shrimad Bhagwat Katha: जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के प्रगासपुर स्थित पंडित राम अजोर शिक्षण संस्थान के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के मुख्य यजमान दिनेश दुबे एवं श्यामा देवी की देखरेख में समूचा क्षेत्र अध्यात्म के रंग में सराबोर हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- Death Anniversary: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व PM चौधरी चरण सिंह
माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का प्रसंग

कथा व्यास भागवतानुगाताचार्य पंडित अखिलेश शुक्ला महाराज ने पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के प्रसंगों का अत्यंत मनोहारी और जीवंत वर्णन किया।
महाराज ने व्यासपीठ से मुख्य संदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं और माखन चोरी का प्रसंग केवल सांसारिक लीला नहीं, बल्कि जीव और परमात्मा के अटूट प्रेम का प्रतीक है। भगवान केवल सच्चे भाव और निष्कपट प्रेम के भूखे हैं, वे धन, वैभव या किसी ऊंचे कुल से नहीं, बल्कि भक्त के पूर्ण समर्पण से रीझते हैं और प्रभु श्री राम व श्री कृष्ण का जीवन हमें मर्यादा तथा धर्म की स्थापना का मार्ग दिखाता है।
अतिथियों का किया स्वागत
इस मौके पर कथा के आयोजक अखिलेश कुमार दुबे ने अतिथियों एवं आगंतुकों को प्रभु श्री राम का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर मुकेश कुमार दुबे, दीपक दुबे, निखिल दुबे सहित आदि श्रोतागण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- PhD Degree: विद्यार्थी परिषद प्रमुख ने हासिल किया पीएचडी उपाधि






Users Today : 36

