
प्रयागराज। MahaKumbh 2025 : स्वर्णिम बाबा का शरीर गर्दन से लेकर पैर की उंगलियों और कमर तक छह किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषणों से सजा हुआ है, जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। केरल के तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी बाबा नारायण स्वामी उर्फ स्वर्णिम बाबा 24 जनवरी को निरंजनी अखाड़े में महामंडरेश्वर का पद ग्रहण करेंगे।
लग्जरी कारों, शाही अंदाज और महंगी पसंद के मालिक बाबा नारायण स्वामी पांच घंटे तक साधना करते हैं। हाल ही में उन्होंने संगम की रेती पर समृद्धि और विश्व शांति के लिए अखंड जप का संकल्प लिया है। वह गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में तीन पहर तक ध्यान लगाते हैं।
इसे भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: हर 12 साल में क्यों मनाया जाता है महाकुंभ, ये है पौराणिक कथा
सनातन धर्म का प्रचार करेंगे
निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी के अलावा पंच परमेश्वर ने भी नारायण स्वामी को महामंडलेश्वर नियुक्त करने पर मुहर लगा दी। शनिवार को एक बातचीत में नारायण स्वामी ने अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर का नेतृत्व संभालने के बाद सनातन की संस्कृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। उनकी योजना दक्षिण भारतीय समुदाय, विशेषकर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सनातन धर्म का प्रसार करने की है।\
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे
श्रीमहंत ओंकार गिरि, सचिव, तपोनिधि पंचायती निरंजनी अखाड़ा के मुताबिक, केरल के प्रख्यात संत नारायण स्वामी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया गया है। वे छह किलोग्राम का सोना पहनते हैं। उन्हें स्वर्णिम बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा तेजस मॉडल विमान
वहीं श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ के सेक्टर 5 स्थित यज्ञशाला गेट पर बनाया जा रहा भारतीय वायुसेना की शान तेजस मॉडल विमान आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह 85 फीट ऊंचा और 50 फीट चौड़ा होगा। मोर पंखी मोर ध्वज बड़ा भक्तवान शिविर द्वारा बनाए जा रहे मॉडल के नीचे से श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए यहां निशुल्क भंडारा का भी आयोजन क्या जायेगा।
12 करोड़ की लागत से बन रहा तेजस मॉडल विमान
व्यवस्थापक पप्पू केसरवानी का कहना है कि उनके गुरु जी बृज भूषण दास का सपना देश के गौरव तेजस का मॉडल बनाने का था, ताकि देश-विदेश के अनुयायी हमारी वायुसेना की ताकत का अनुभव कर सकें। इसे तेजस मॉडल जैसा दिखाने के लिए लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण में तीन हजार बांस का उपयोग किया जायेगा। 5 दिसंबर से बंगाल के 15 कर्मचारी लगातार मॉडल के निर्माण पर काम कर रहे हैं। निर्माण जल्द पूरा हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: रेलवे ने महाकुंभ के लिए जारी किया 20 स्पेशल ट्रनों का शेड्यूल, ये है लिस्ट






Users Today : 4

