
Irregular Periods Causes: अगर मासिक धर्म अचानक बंद हो जाता है, तो हर महिला एक पल के लिए घबरा जाती है और सोचती है कि क्या हुआ? इसके बाद जो सबसे पहला विचार मन में आता है, वह ये है कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं है। ऐसे में कई बार महिलाएं घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कर लेती हैं, लेकिन टेस्ट नेगेटिव आता है। इसके बाद उनके मन में कई सारे सवाल घूमने लगते हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्या है? हालांकि कई बार, पीरियड्स स्ट्रेस की वजह से भी बंद हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें- चिंता का विषय है छोटी उम्र में ही लड़कियों में पीरियड का शुरू होना, सर्वे में हुआ खुलासा
अनियमित पीरियड्स कभी-कभी तनाव, खराब आहार, वजन बढ़ने या घटने के कारण हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार होता है, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपका मासिक धर्म तीन महीने तक के लिए रुक जाता है या अचानक से बहुत अनियमित हो जाता है, तत्काल किसी डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिये। आइए जानते हैं पीरियड रुकने से किस-किस तरह की गंभीर बीमारी हो सकती है।
इन वजहों से अनियमित होता है पीरियड
तनाव
अत्यधिक मानसिक या शारीरिक तनाव हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है जिससे पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
आहार और वजन
तेजी से वजन बढ़ना या घटना, कुपोषण या अधिक खाने से भी मासिक धर्म में अनियमितता हो सकती है।
हार्मोनल परिवर्तन
पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी स्थितियां हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती हैं जिससे पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
थायराइड की समस्या
थायराइड असंतुलन भी मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है।
अनियमित जीवनशैली की आदतें
अनियमित नींद, खान-पान और व्यायाम की कमी के कारण भी आपका पीरियड समय पर नहीं आ सकता है।
इन गंभीर बीमारियों के संकेत
पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम)
यह एक हार्मोनल समस्या है जिसमें अंडाशय पर कई सिस्ट बन जाते हैं। मुख्य लक्षणों में से एक अनियमित मासिक धर्म है।
थायराइड
थायरॉयड ग्रंथि के असंतुलन से अनियमित मासिक धर्म हो सकता है, जो संभावित रूप से थायरॉयड रोग का कारण बन सकता है।
एंडोमेट्रियोसिस
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें गर्भाशय की परत बाहर की ओर बढ़ती है। लक्षणों में से एक अनियमित मासिक धर्म हो सकता है।
यूटराइन फाइब्रॉइड्स
यूटराइन फाइब्रॉइड्स भी मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है और इसके देर से आने का कारण बन सकता है।
गर्भाशय का कैंसर
अनियमित पीरियड्स गर्भाशय कैंसर सहित कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। यदि आपको अनियमित मासिक धर्म, भारी रक्तस्राव या लंबे समय तक मासिक धर्म नहीं होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ऐसा होने पर करें डॉक्टर से संपर्क
यदि आपका मासिक धर्म लगातार तीन महीने तक मिस हो जाये या अचानक बहुत ज्यादा अनियमित हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर कुछ टेस्ट करके यह पता लगा लेंगे की पीरियड्स अनियमित होने की क्या वजह है और इसके लिए कौन सा इलाज किया जाना चाहिए। जितनी जल्दी इलाज शुरू होगा, उतनी जल्दी समस्या हल होगी।
इसे भी पढ़ें- What Is Pregnancy Age: ये है मां बनने की सही उम्र, देर न करें, समय पर कर लें प्लानिंग, वरना…






Users Today : 27

