Home » राजनीति » Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने की विवादित टिप्पणी, कहा-‘गद्दार राणा सांगा की औलाद’, मचा बवाल

Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने की विवादित टिप्पणी, कहा-‘गद्दार राणा सांगा की औलाद’, मचा बवाल

[the_ad id="14540"]
Ramji Lal Suman

नई दिल्ली। Ramji Lal Suman: महाराष्ट्र विधानसभा में औरंगजेब को लेकर दिए गये विवादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में ऐसा ही विवादित दे दिया जिससे उत्तर प्रदेश समेत देश की राजनीति में बवाल मच गया है। दरअसल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने ‘राणा सांगा’ को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद अब बीजेपी अखिलेश के सांसद पर हमलावर हो गई और माफ़ी मांगने की मांग कर रही है।

 इसे भी पढ़ें- BJP National President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता, किस पर मुहर लगाएंगे मोदी-शाह

राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते

Ramji Lal Suman

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्य सभा में  कहा-“बीजेपी के लोगों का तकियाकलाम बन गया है कि, इनमें बाबर का डीएनए है, बीजेपी के  लोग हर जगह इस बात को दोहराते हैं।’ उन्होंने कहा, मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ही बाबर को लाये थे, मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं, तो तुम लोग भी उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सपा सांसद इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को नहीं, बल्कि वह मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। भारत का मुसलमान सूफी-संतों की परंपरा को अपना आदर्श मानता है। ये लोग बाबर की आलोचना तो करते हैं, लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते हैं।

फूटा बीजेपी का गुस्सा

सपा सांसद के इस बयान से बीजेपी का गुस्सा फूट पड़ा है। बीजेपी के पूर्व सांसद संजीव बालियान ने कहा सपा सांसद को बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा-“धिक्कार है -तुष्टिकरण की सभी हदे पार करके सपा नेता “रामजी लाल सुमन” द्वारा संसद में “महान वीर राणा सांगा” को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है। सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।’

सपा सांसद ने इतिहास को अपमानित किया 

बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा, राज्यसभा में सपा सांसद रामजी सुमन की मेवाड़ के शूरवीर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी ने हमारे इतिहास को अपमानित किया है, लोकतंत्र के पावन मंदिर में ऐसे अपवित्र शब्द अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य हैं, उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

सपा सांसद ने राष्ट्र का अपमान किया

बीजेपी के सांसद राजकुमार चाहर ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा,  रामजी सुमन से बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दीं, बाबर और औरंगजेब के पक्ष में संसद में बयान देकर वह महावीर शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान कर रहे हैं, ये राजपूत समाज के साथ ही पूरे राष्ट्र का अपमान है, समस्त वीर लड़ाकों और योद्धाओं का अपमान है, जो मुगलों से लड़े थ, उन्होंने कहा कि ये हैं सपा के  विचार।

क्या बोली बीजेपी

सपा सांसद के इस बयान को लेकर यूपी बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक्स पर लिखा है, “सपा के नेता अपने संस्कारों के अनुरूप तुष्टिकरण की राजनीति में इस हद तक डूब चुके हैं कि, वो विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने के लिए भारतीय महापुरुषों को अपमानित करने में जरा सा भी परहेज नहीं करते। ससंद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है, उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

 

 इसे भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?