
Valentine Special: आज, 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए यह सप्ताह खास होता है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है और 14 फरवरी तक हर दिन कोई न कोई खास उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने प्यार को अलग-अलग तरीकों से जाहिर करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Keerthy Suresh: शादी के बाद पहली बार नजर आईं कीर्ति सुरेश, मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
कम नहीं हुई है लव लेटर की अहमियत
प्यार जताने का सबसे पुराना और प्यारा तरीका है प्रेम पत्र, जिसे हम लव लेटर भी कहते हैं। आजकल, बहुत से लोग एक-दूसरे को लव लेटर नहीं लिखते, लेकिन जो लोग लिखते हैं, वे जानते हैं कि यह कितना खास होता है। सोशल मीडिया के इस दौर में भी लव लेटर की अहमियत कम नहीं हुई है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला लव लेटर किसने लिखा था? नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का पहला लव लेटर किसने लिखा था और किसके लिए लिखा था।
श्रीमद् भागवत में है जिक्र
दुनिया के पहले प्रेम पत्र यानी लव लेटर की बात की जाये तो इसका जिक्र भारतीय पुराणों में मिला है। यह पत्र लगभग 2000 साल पहले विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी ने भगवान श्री कृष्ण के लिए लिखा था, जिसके बाद उनका विवाह हुआ। इसका जिक्र महर्षि वेदव्यास की लिखी श्रीमद् भागवत के 52वें अध्याय के सर्ग 10 में सात सुंदर श्लोकों के साथ किया गया है। रुक्मणी ने यह प्रेम पत्र अपनी सहेली सुनंदा के हाथों से कृष्ण के पास भिजवाया था।
भगवान श्री कृष्ण को भेजा था प्यार का संदेश
इस पौराणिक कथा के अनुसार, जब रुक्मणी ने श्री कृष्ण के गुण और उनकी वीरता के बारे में सुना तो वह उन पर मोहित हो गईं और उनसे प्रेम करने लगीं। वह उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके भाई उनकी शादी अपने दोस्त शिशुपाल से कराना चाहते थे, लेकिन रुक्मणी इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण तक अपने प्यार का संदेश पत्र के मध्यम से भेजा।
मिस्र में मिला था दूसरा प्रेम पत्र
पहले प्रेम पत्र का संबंध जहां महाभारत काल का है। वहीं दूसरे प्रेम का संबंध प्राचीन मिस्र से है। दुनिया का दूसरा प्रेम पत्र मिस्र की विधवा रानी अंखेसेनमुन ने हिजीत के राजा ने नाम लिखा था। इस पत्र में उन्होंने अनुरोध किया कि वह अपने किसी बेटे को मिस्र भेज दें और उनकी शादी रानी अंखेसेनमुन से करवा दें।
इसे भी पढ़ें- Rashifal 3 December 2024: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन है शुभ, जानें अपना भाग्यफल






Users Today : 38

