Home » उत्तर प्रदेश » Bhumi Pujan: हिंदू सम्मेलन के निमित्त कार्यक्रम स्थल पर हुआ भूमि पूजन

Bhumi Pujan: हिंदू सम्मेलन के निमित्त कार्यक्रम स्थल पर हुआ भूमि पूजन

News Portal Development Companies In India
Bhumi Pujan

प्रतापगढ़। Bhumi Pujan: सकल हिन्दू समाज समिति रूपापुर बस्ती प्रतापगढ़ द्वारा 16 दिसम्बर 2025 को रूपापुर बस्ती के ओम साईं पैलेस में दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित्त कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के संरक्षक राजेन्द्र द्विवेदी एवं रूमन द्विवेदी द्वारा हिन्दू सम्मेलन की सफलता के लिए भूमि पूजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: संपूर्ण हिंदू समाज का दुःख मेरा दुःख है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है- ओम प्रकाश

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत उपाध्यक्ष बृजलाल, बनवासी आश्रम के प्रांत मंत्री अनिल दुबे, भारतीय भाषा अभियान के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख अजीत सिंह, बस्ती प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष अवनीश, अभिलेख प्रमुख बिपिन, नगर प्रचारक विवेकानंद, सह नगर कार्यवाह सुमित, नगर सम्पर्क प्रमुख धीरज जी, सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख वेद प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार शांभवी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Sangh Shatabdi Varsh: देश को परम वैभव की श्रेणी लाना है, तो सम्पूर्ण हिंदू समाज को एक होना होगा- रमेश

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?