Home » उत्तर प्रदेश » Sangh Shatabdi Varsh: देश को परम वैभव की श्रेणी लाना है, तो सम्पूर्ण हिंदू समाज को एक होना होगा- रमेश

Sangh Shatabdi Varsh: देश को परम वैभव की श्रेणी लाना है, तो सम्पूर्ण हिंदू समाज को एक होना होगा- रमेश

[the_ad id="14540"]
image 1
  • संघ शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। Sangh Shatabdi Varsh: बाबा बेलखरनाथ धाम सरायगनई मण्डल में हिन्दू समाज आयोजन समिति के संयोजकत्व में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सच्चाबाबा आश्रम के महंत पूज्य मनोज ब्रह्मचारी महाराज ने कार्यक्रम में पहुंचकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें- Lions Club Shakti: लायंस क्लब शक्ति ने स्लम बस्ती में वस्त्र व आवश्यक सामग्री का किया वितरण

जाति के भेदभाव से बचें

Sangh Shatabdi Varsh

रविवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच प्रण मे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण व स्व का बोध, बिंदुओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में जाति के भेदभाव से बचने को कहा और हिंदूओ को एकजुट होने की बात कही।

देश भर में हो रहा हिंदू जागरण  कार्यक्रम

मुख्य वक्ता ने कहा कि हिंदू जो भूले भटके हैं, घर वापसी के माध्यम से हिंदू धर्म में लाया जाएगा। उन्होंने वसुदेव कुटुंबकम को स्पष्ट करते हुए उपस्थित लोगों को इसके संदर्भ में अवगत कराया तथा बताया कि हिंदू जागरण का कार्यक्रम देशभर में सभी मण्डल स्तर पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज जागरण कि दृष्टि से आयोजित किया गयाहै।

हिंदुओं को जागृत करना है

पूज्य मनोज ब्रह्मचारी ने उपस्थित लोगों में चेतना भरते हुए कहा कि जिस प्रकार सोने चांदी के बर्तन भी रखे-रखे गंदे हो जाते हैं। कीमती कपड़े भी रखें रखे खराब हो जाते हैं। उसी प्रकार हिंदू समाज काफी दिनों से सोया हुआ है। हिंदुओं को जागृत करना है। इसी आशय को लेकर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

गौरांग निधि दास जी ने कहा कि हमें समरस समाज के लिए एक मंच पर आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि धर्म बचेगा तो ही हम बचेंगे। मातृ शक्ति के रूप में उपस्थित रेनू दीदी जी ने कुटुंब बिखरने ना पाए इस पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह हरीश, ज़िला संघ चालक चिंतामणि, सह ज़िला संघचालक अशोक, ज़िला कार्यवाह हेमंत, ज़िला प्रचार प्रमुख अंकुर, अजीत, खण्ड कार्यवाह अजय, दीपक, राजदेव, प्रभात, हरिओम, तीर्थराज, के. पी. सिंह, अजय, मनोज सिंह, दीपक खरे, प्रियांक, रिंकू सिंह, के. के. शर्मा, शिव कुमार, हौसिला सिंह, शिव प्रताप, मोती लाल , छत्रपलजी, बिहारी हरिजन , टेलर पाल , शिवेंद्र,मदन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल जयराम सिंह व संचालन बृजेन्द्र सिंह ने किया।

 

इसे भी पढ़ें- Indian Language Day: सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करें आत्मसात-ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?