
-
‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’’ थीम पर आधारित रहा उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम
-
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कर्मचारियों, लाभार्थियों, ग्राम प्रधान, उद्यमियों को किया गया सम्मानित
-
विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल
प्रतापगढ़। UP Diwas 2026: जनपद के तुलसीसदन हादीहाल में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले त्रिदिवसीय विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत की थीम पर ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’’ समारोह का भव्य तरीके से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश/जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
प्रदर्शनी का अवलोकन किया

प्रभारी मंत्री के पहुंचने पर सबसे पहले एनसीसी कैडेटों द्वारा उनका बैण्ड-बाजा के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों, अधिकारियों ने तुलसीसदन परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
2018 में सबसे पहले मना था यूपी दिवस
उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारम्भ के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को आज ही के दिन हुई थी, पहले इस प्रदेश को संयुक्त प्रान्त के नाम से जाना जाता था, आजादी के बाद से इसे उत्तर प्रदेश के नाम जाना गया। देश के कई प्रान्तों के लोग उत्तर प्रदेश में निवास करते है। वर्ष 2018 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस को स्थापना दिवस के रूप में सर्वप्रथम मनाया गया तब से प्रदेश में उत्तर दिवस दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
इस बार उत्तर प्रदेश दिवस की थीम ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत’’ पर आधारित है। उप्र सांस्कृतिक, विरासत का गौरवशाली प्रदेश है, प्रत्येक जिले का अलग-अलग उत्पाद है, जनपद प्रतापगढ़ में एक जनपद एक उत्पाद में आंवला पूरे देश व दुनिया में प्रसिद्ध है। उप्र हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में अटल इलेक्ट्रनिक बसें चल रही हैं, जो आरामदायक, खूबसूरत व प्रदूषण मुक्त है।
सियाराम को किया सम्मानित

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अपने संबोधन में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है, उप्र की सरकार में शहर और गांवों का विकास हो रहा है। इस मौके पर अतिथियों द्वारा श्रीराम मंदिर के निर्माण में 1 करोड़ का दान करने वाले सियाराम को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त आयुष्मान योजना के 5 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 5 लाभार्थियों व पीएम स्वनिधि योजना के 6 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 05 लाभार्थियों प्रमाण पत्र जहां दिया गया। वहीं जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट किया
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग से कुंडा अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, लालगंज अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता, कोहंडौर नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, चिलबिला एएनएम वत्सला सिंह एवं अनीता उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में डीएम ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस मौके पर तुलसीसदन परिसर में विभिन्न विभागों प्रदर्शनी लगायी गयी जिसका अवलोकन अतिथियों व जनसामान्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एएन प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ आर बी यादव,उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये हुये अतिथियांं का डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें- UGC Regulations 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के खिलाफ उठे विरोध के स्वर






Users Today : 50

