
प्रतापगढ़। Education News: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका अरुण से द्वितीय चिलबिला पूर्वी में शैक्षिक सत्र 2026 -27 के लिए शिशु भारती के निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति प्रतापगढ़ के मंत्री संजीव आहूजा तथा विद्यालय के प्रबंधक मुरारी लाल उमर वैश्य ने मां सरस्वती भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें- Kids Cricket League: किड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ
सरस्वती वंदना हुई
शिशु वाटिका की वंदना प्रमुख बहनों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अतिथि का परिचय संचालिका विभा शुक्ला ने कराया। शिशु भारती क्यों और शिशु भारती का उद्देश्य शिशु वाटिका संचालिका ने अपने प्रस्ताविकी उद्बोधन में विद्या भारती के विद्यालय में बालक को कर्तव्यनिष्ठ समय पालन दायित्व बोध अभिव्यक्ति ईमानदारी सहयोग आदि गुणों के साथ विषयों का उच्च कोटि का शिक्षण भी किया जाता है।
शिशु भारती के अध्यक्ष के रूप में बहन अस्मिता तिवारी, उपाध्यक्ष अदिति दुबे, सेनापति भैया गौरव पाल, सेनापति अभी गुप्ता, वंदना प्रमुख कावेरी मिश्रा, सज्जा प्रमुख शिवा वर्मा, भोजन प्रमुख दिव्यांशी सिंह, उद्यान प्रमुख अनिकेत ,खोया पाया प्रमुख श्रुति, उत्सव जयंती प्रमुख देवेश मिश्रा,जल प्रमुख मुस्कान विद्युत प्रमुख रूही आदि भैया बहनों ने शपथ लिया।
अतिथि महोदय ने भैया बहनों को अपने दायित्व का निर्वहन एवं अपने पद के अनुसार निष्ठावान रहकर माता-पिता एवं विद्यालय के नाम को ख्याति देने का आशीर्वाद दिया। प्रबंधक मुरारीलाल ने अतिथि का आभार ज्ञापित करते हुए भैया बहनों को अपने कार्य में यशस्वी होने का शुभ आशीष दिया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें- Narad Jayanti: सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है- ओम प्रकाश






Users Today : 60

