
प्रतापगढ़। Judge Farewell: अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय सुनीता नागौर का स्थानांतरण मिर्जापुर जनपद होने पर यहां बुधवार को अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके अच्छे कार्य,व्यवहार की प्रशंसा की।
इसे भी पढ़ें- CBSE Board परीक्षा में देवांग ने 90.2 % अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
इस मौके पर अंगवस्त्र व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम व मां सरस्वती के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं ने परिवार न्यायालय द्वितीय की न्यायाधीश सुनीता नागौर के सरलता, सहजता, उत्तम व्यक्तित्व एवं निष्पक्ष कार्यकाल तथा न्यायपालिका में उनके ऐतिहासिक कार्यों एवं योगदान को साराहा।
इस मौके पर विशेष लोक अभियोजक ईसी एक्ट व भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ ईकाई के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ। जेपी वर्मा, रीडर मुकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने संयुक्त रूप से नवीन कार्यभार ग्रहण करने की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती की उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी 18 को






Users Today : 48

