Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- डीएम

Pratapgarh News: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- डीएम

[the_ad id="14540"]
dm
  • डीएम अभिषेक पाण्डेय ने संभाला कार्यभार

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: जनपद के नवागत डीएम अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान डीएम शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज लिया। डीएम ने कोषागार कार्यालय पहुंचकर मार्च पास्ट की सलामी ली।

इसे भी पढ़ें- Digital India: राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में प्रतापगढ़ बना उप्र. का प्रथम जनपद

इस दौरान सीआरओ अजय तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह उपस्थित थे। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में नवागत डीएम अभिषेक पाण्डेय ने पत्रकारों से अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं और प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की है।

उन्होंने आईआईटी रुड़की से बी.टेक की डिग्री हासिल की तथा वर्ष 2016 में आईएएस सेवा में चयनित हुए। अपने सेवा काल में उन्होंने 2017 में गाजीपुर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर में मुख्य विकास अधिकारी, तथा मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त हापुड़ में जिलाधिकारी पद पर कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया।

प्रतापगढ़ आने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। जीरो टालरेन्स की नीति के तहत कार्य किया जायेगा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?