Home » ताजा खबरें » App Launch: अब एक क्लिक करते ही मिलेगी प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी

App Launch: अब एक क्लिक करते ही मिलेगी प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। पर्यटन विभाग ने देश और विदेश के पर्यटकों को एक ही स्थान पर राज्य के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यूपी टूरिज्म मोबाइल ऐप लॉन्च (App Launch) किया है। इससे पर्यटक केवल एक क्लिक से राज्य की धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- अब स्कूल के बच्चों को मिलेगा पौष्टिक स्नैक्स और भोजन, सीएम योगी की बड़ी पहल

होटल और यात्रा पैकेज भी कर सकेंगे बुक 

इस ऐप में लखनऊ, अयोध्या, काशी, मथुरा, झांसी, गोरखपुर आदि जैसे छोटे-बड़े पर्यटन स्थलों की जानकारी है। इसके अलावा, आप राज्य में देव दीपावली, दीपोत्सव, रंगोत्सव, कुंभ महाकुंभ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों और समारोहों के बारे में भी जानकारी पा सकेंगे। यहां आप यूपीएसटीडीसी द्वारा तैयार किए गए विशेष यात्रा पैकेज और बुकिंग विकल्पों के बारे में भी जानकारी पा सकेंगे। ऐप के जरिए ही होटल, लॉज, पेइंग गेस्ट, एएसआई लोकेशन, ट्रेन, बस और फ्लाइट की बुकिंग की जा सकेगी।

 

 संस्कृति मंत्री ने कहा- जरूरत थी ऐसे ऐप की 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य में विश्व पर्यटन के लिए धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं अन्य स्थल मौजूद हैं। इस राज्य में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक ऐसे ऐप की जरूरत थी जो आपको पर्यटन से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने में मदद कर सके, ताकि पर्यटकों को इसके लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ये ऐप लांच किया गया है।  इस ऐप में प्रदेश के हर जिले के पर्यटन स्थल, होटल, होम-स्टे, खान-पान और प्रमुख पर्व-त्योहार आदि की जानकारी उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने लखनऊ को दी डबल डेकर बस, महिलाओं को मिली किराये में 50% की छूट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?