Home » राष्ट्रीय » Indira Gandhi International: दिल्ली में घूल भरी आंधी के बाद उड़ानें प्रभावित, 12 घंटें तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

Indira Gandhi International: दिल्ली में घूल भरी आंधी के बाद उड़ानें प्रभावित, 12 घंटें तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

[the_ad id="14540"]
Indira Gandhi International
 नई दिल्ली। Indira Gandhi International: दिल्ली में कल शाम आई धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की हालत बेहद खराब हो गई। यहां 50 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिसके बाद टर्मिनल-3 पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई यात्रियों ने शिकायत की, कि उन्हें एयरपोर्ट पर 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, कल आई आंधी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर से उड़ानें रद्द कर दी गई, जिससे सैकड़ों यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई और अव्यवस्था के लिए एयरलाइन के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
बदले गये 25 विमानों के रूट  

Indira Gandhi International

उधर, एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि, आंधी की वजह से शनिवार सुबह तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने 50 से ज्यादा घरेलू फ्लाइट्स लेट हो गईं। इस दौरान करीब 25 विमानों के रास्ते में बदलाव करना पड़ा, जबकि सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

Indira Gandhi International

एयरपोर्ट पर अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कई लोगों ने अपने अकाउंट से भीड़भाड़ वाले बोर्डिंग गेट की तस्वीरें भी साझा की। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयर इंडिया को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे खराब प्रबंधन, गलत जानकारी देने वाला विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। बस स्टैंड से भी बदतर।’

 

इस पर एयर इंडिया का जवाब आया, कंपनी यात्रियों की परेशानी समझती है, लेकिन मौसम के खराब होने की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं। स्टाफ  सभी यात्रियों की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहा है। एक अन्य यात्री ने वीडियो शेयर कर लिखा- यात्रियों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जाता है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?