Home » शिक्षा » CPR Training: सीपीआर और फस्ट ऐड से बचती है जिन्दगी

CPR Training: सीपीआर और फस्ट ऐड से बचती है जिन्दगी

[the_ad id="14540"]
CPR Training
  • साई कॉलेज में डा. श्रीकांत ने दिया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर। CPR Training: कार्डियक अरेस्ट, पल्मोनरी बंद होना, दर्द की समस्या आने पर व्यक्ति अचेत हो जाता है। ऐसी स्थिति में उसे तुरन्त सीपीआर की जरूरत होती है। ये बातें शुक्रवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी और रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा. श्रीकांत सिंह चौहान ने कही।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

सब को होनी चाहिए बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी

CPR Training

उन्होंने कहा कि फस्ट ऐड और सीपीआर सामान्य जानकारी है जिसे जानने वाला विशेष स्थितियों में किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी सभी के लिए जरूरी है। वर्तमान में जिले के बस ड्राइवर, पुलिस के साथ विद्यार्थियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।

स्लाइड शो के माध्यम दिया गया प्रशिक्षण

CPR Training

डा. श्रीकांत ने कहा कि फस्ट ऐड में दर्द नियंत्रण, रक्तस्राव रोकना, घायल अंगों को हिलने से बचाना, संक्रमण को रोकना जरूरी है। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियोंं को सीपीआर का प्रशिक्षण स्लाइड शो के माध्यम से दिखाया। इससे पहले यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. एलपी गुप्ता ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य रक्षा के प्रति स्वयं सेवकों को सचेत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. वन्दना पांडेय, सोनाली गोस्वामी, रेखा हलदार, अभिषेक कुमार, तकनीकी सहायक आरएन सिन्हा, चांद रोजन कास्ते, सृष्टि श्रीवास्तव, जया राजवाड़े आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Health Tips: सेहत है तो जीवन है, साई कॉलेज में असीम सहगल ने बताए सेहतमंद रहने के मंत्र

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?