
अम्बिकापुर। Gandhi Jayanti: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
महापुरूषों को नमन करना हमारा दायित्व

सहायक प्राध्यापक डॉ. अलका पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवाली तथा आकांक्षा श्रीवास्तव ने वैष्णव जन तेने कहिये और रघुपति राजाराम भजन प्रस्तुत कर विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा देश सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और सादगी की पहचान है।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में गांधी की सोच, त्याग हमारी आजादी की परिणति है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के जज्बे से देश से जो विजय प्राप्त की आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति से देश को आहार मिला। ऐसे महापुरूषों को नमन करना हमारा दायित्व है।
सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गांधी और शास्त्री का जीवन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन शर्मा ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन हमे सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। डॉ. अजय कुमार तिवारी ने डॉ. गांधी जी के जीवन दर्शन और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्षों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। विविध खेलों से शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Health Tips: सेहत है तो जीवन है, साई कॉलेज में असीम सहगल ने बताए सेहतमंद रहने के मंत्र







Users Today : 21

