Home » उत्तर प्रदेश » उत्सव के रूप में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा दिवस

उत्सव के रूप में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा दिवस

News Portal Development Companies In India
image
  • राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • सामूहिक सुंदरकांड, भजन  एवं राम नाम का हुआ जाप 

प्रतापगढ़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाही का प्रिया त्रिपाठी के नेतृत्व में बहनों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हम सभी के प्रभु श्री राम के इस विशेष दिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक सुंदरकांड, भजन , एवं राम नाम किया गया।

इसे भी पढ़ें- Pran Pratishtha Diwas: भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ श्रीराम चरित्र मानस का पाठ

प्राण प्रतिष्ठा दिवस

 

22 जनवरी संपूर्ण भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक दिवस एवं सभी हिन्दुओं के लिए गर्व का विषय है हम सभी के इष्ट, प्रभु भगवान श्री राम प्रेरणा के पुंज है, जिनके नाम मात्र से सुख की प्राप्ति हो जाती है। प्रभु की वर्षगांठ का अवसर प्राप्त होना सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है, ऐसे विचारों के साथ सभी मातृशक्तियों ने बड़े ही उल्लास के साथ भक्ति भावना में उत्साहित हो उत्सव के रूप में यह विशेष दिवस को मनाया।

 

सामूहिक आरती एवं प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता सिंह ने किया। इस मौके पर शालिनी, शकुंतला त्रिपाठी,अनीता, तनुप्रिया, शांभवी, सविता पांडे ,अंजू त्रिपाठी, शकुंतला, सुनीता, पूनम सिंह, प्रीति सिंह, अनीता,प्रीति, ममता, माया आदि बहने उपस्थित रही।

 

इसे भी पढ़ें- Death Anniversary: अनाथ आश्रम में मनाई गई शिक्षाविद् की नौवीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?