Home » उत्तर प्रदेश » Pran Pratishtha Diwas: भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ श्रीराम चरित्र मानस का पाठ

Pran Pratishtha Diwas: भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ श्रीराम चरित्र मानस का पाठ

[the_ad id="14540"]
Pran Pratishtha Diwas
  • रामलला प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Pran Pratishtha Diwas: रामलला प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय पर श्रीराम चरित्र मानस पाठ का आयोजन हुआ। जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 21 जनवरी 2026 को मानस पाठ प्रारंभ हुआ और 22 जनवरी 2026 को हवन के साथ समाप्त हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें- Pran Pratishtha Diwas: प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर रानीगंज कैथौला में हुआ भव्य आयोजन

श्रद्धा-भक्ति के साथ मना पर्व

Pran Pratishtha Diwas

मुख्य यजमान के रूप में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश सिंह और जिला मंत्री रामजी मिश्र रहे। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का प्रतीक है। मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण में होते हैं, जिसे प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

घरों में जलाए गये दीप 

गुरु तत्व, उत्तरायण सूर्य और शुभ संवत – इन तीनों का संयोग रामलला प्रतिष्ठा दिवस को अत्यंत पुण्यदायी और मंगलकारी बनाता है। रामलला प्रतिष्ठा दिवस को लोग भव्य पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, रामकथा पाठ, शोभायात्राएं और सामुदायिक आयोजन होते हैं। घरों और मंदिरों में दीप जलाए जाते हैं, दान-पुण्य और अन्नदान किया जाता है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर भी ये शुभ कार्य संपन्न हुआ।

Pran Pratishtha Diwas

इस अवसर पर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री पवन गौतम,जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन एवं अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री अजय वर्मा एवं अनुराग मिश्र, नागेश प्रताप सिंह,सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, नीरज ओझा, अशोक त्रिपाठी, अशोक मिश्र, अजय सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, सुनील मौर्य, साधु दुबे, राम सिंह, विशाल सिंह, प्रतिभा सिंह, ज्योत्सना सिंह, ललित त्रिपाठी, नवीन सिंह, बृजेश पांडे, यशोदा उपाध्याय, प्रमिला शुक्ला, हरिचंद्र सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, रुचि केसरवानी, सुमन साहू, कामिनी, आत्म प्रकाश मिश्र, अंशुमान सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल, संतोष मिश्र, दिनेश प्रताप दिन्नु, विक्रम सिंह, विजय तिवारी, विद्यासागर शुक्ल, वेद प्रकाश सिंह, मुदित सिंह, दुर्गेश, अशोक सिंह, अभीषेक वैश्य, अभय सिंह, महावीर पाल, अंकित तिवारी, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Death Anniversary: अनाथ आश्रम में मनाई गई शिक्षाविद् की नौवीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?