
-
भोजपुरी सिनेमा अभिनेता के साथ शिरकत करेंगी कई नामचीन हस्तियां
सुल्तानपुर। Hanuman Janmotsav: श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सूरापुर स्थित विजेथुआ महावीरम धाम पर 2 अप्रैल गुरुवार को विजयस्थ विजेथुआ महावीर सेवा समिति के आयोजकत्व में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- Vijaya Dashami Festival: St. PDRD स्कूल में धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या,दीप उत्सव के साथ मां गंगा आरती व बजरंगबली हनुमान जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता प्रशांत सिंह के साथ कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।

ये जानकारी कार्यक्रम के संरक्षक राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान भारत सरकार के सदस्य विवेक तिवारी व संयोजक रितेश दूबे ने संयुक्त रूप से देते हुए सभी हनुमान भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें- Amethi News: ARTO पर लगा 11 हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप






Users Today : 33

