
-
नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत
लखनपुर। Education News: शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहवर्धन करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों को स्वागत तिलक लगाकर, बैज पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें- Yuva Sansad 2026: युवा संसद 2026 में दिखी लोकतंत्र की गरिमा
बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करती है शिक्षा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि, विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अध्ययन करना चाहिए ताकि वे अपने परिवार, नगर एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि विद्या से बड़ा कोई धन नहीं होता। धन-संपत्ति समाप्त हो सकती है, लेकिन शिक्षा जीवनभर व्यक्ति के साथ रहती है।
मेहनत और अनुशासन को साथी बनाओ

एल्डरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन एवं परिश्रम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी, तो दो परिवारों का भविष्य उज्ज्वल होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि, यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो मेहनत, अनुशासन और अध्ययन को अपना साथी बनाना होगा।
भाजपा मंडल महामंत्री सचिन अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य का निर्माण केवल अध्ययन एवं अच्छे संस्कारों से कर सकते हैं। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष यतेन्द्र पांडेय ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और देश की सेवा करने की प्रेरणा दी।
नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित
इस अवसर पर प्रवेश लेने वाली नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान ‘माँ के नाम एक पौधाÓ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रवि अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री महेश्वर राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा सनी बंसल, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष राधा दास, शासकीय हाई स्कूल, राजपुरी कला की प्राचार्य वर्षा सिंह , विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन का अंजना श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इसे भी पढ़ें- Religious Tension: अलीगढ़ में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, 5 मंदिरों की दीवारों पर लिखा’I Love Mohammed.






Users Today : 54

