
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिलायी साक्षरता शपथ
अम्बिकापुर। Saksharta Divas: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्वीप, लिगल लिट्रेस तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्राध्यापक और विद्यार्थियों को साक्षरता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया को साक्षर से शिक्षित और शिक्षित से विद्वान/विदूषी बनाना हमारा दायित्व है। दुनिया अब सिटीजन से नेटीजन बन चुकी है। उन्होंने सभी को कम्प्यूट्रेसी के लिए आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
साक्षरता और मतदान की महत्ता बताई

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने साक्षरता और मतदान की महत्ता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें मतदान में योग्य प्रतिनिधि का चुनाव, निष्पक्ष मतदान के लिए आह्वान किया गया। इस अवसर पर मतदान आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
ये गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी ने किया। इस अवसर पर लिगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी डॉ. दिनेश शाक्य, स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज, यूथ रेडक्रास सोसायटी प्रभारी डॉ. एलपी गुप्ता, स्वीप कैम्पस अम्बेसडर निशा निषाद तथा चंद्र प्रकाश राजवाड़े ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के प्रभारी डॉ. जसप्रीत कौर, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Teacher.s Day: दार्शनिक के साथ अच्छे प्रशासक थे डॉ. राधाकृष्णन्








Users Today : 37

