Home » शिक्षा » Constitution Day: प्रत्येक भारतीय को सम्मानपूर्ण जीवन देता है संविधान

Constitution Day: प्रत्येक भारतीय को सम्मानपूर्ण जीवन देता है संविधान

[the_ad id="14540"]
Constitution Day:
  • साई कॉलेज में मना संविधान दिवस

अम्बिकापुर। Constitution Day:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों के साथ संविधान की प्रस्तावना हिन्दी और अंग्रेजी में वाचन किया। उन्होंने संविधान की सभी को शपथ दिलायी।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

सम्मानपूर्ण जीवन देता है संविधान

Constitution Day:

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान हमें सम्मानपूर्ण जीवन देता है। यह हमारे भारतीयता का प्रतीक हैं, जिसमें सभी धर्म, जाति को जीने का अधिकार हासिल है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुआ कहा कि संविधान के तथ्यों से अवगत होना जरूरी है।

संविधान सभा, प्रारूप समिति की जानकारी दी

Constitution Day:

उन्होंने संविधान सभा, प्रारूप समिति की विशेष जानकारी दी। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946, 29 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति का गठन, 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया। 26 जनवरी 1950 को संविधान पूरी तरह लागू हुआ। उन्होंने कहा कि कर्तव्य और मूल अधिकारों की जानकारी होने से हम श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं।

इस अवसर पर कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Badminton Tournament: सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन में विजेता रहे साई कॉलेज के शटलर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?