
एकता दिवस पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दिलायी शपथ
अम्बिकापुर। Patel Jayanti: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस मनाया गया। सरदार पटेल की तस्वीर पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं प्राध्यापक तथा विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्राचार्य ने सभी प्राध्यापको को एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
पटेल ने किया 562 रियासतों का एकीकरण

उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी और उसको अखंड बनाये रखने में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने सिर्फ 562 रियासतों का ही एकीकरण नहीं किया बल्कि पांडिचेरी, गोवा, दमन-दीव जैसी रियासतों को भारत में मिलाया जो फ्रांस और पुतगालियों की अधीन थी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने एकता दौड़ रन फार यूनिटी के नाम निकाली। मानव शृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें- International Seminar: AI हमारा सहयोगी बने, हम उसके गुलाम नहीं








Users Today : 207

