Home » बिज़नेस » India Remittance Report: भारत के इस राज्य में आया सबसे ज्यादा विदेशी पैसा, सामने आई RBI की रिपोर्ट

India Remittance Report: भारत के इस राज्य में आया सबसे ज्यादा विदेशी पैसा, सामने आई RBI की रिपोर्ट

[the_ad id="14540"]
India Remittance Report

नई दिल्ली। India Remittance Report: भारत के बहुत से लोग विदेश में रहते हैं, जहां से वे अपने परिवारों  के लिए पैसे भेजते हैं, जिससे यहां भारी मात्रा में विदेश से पैसा आता है। भारत विदेश से 2023-24 में कितना पैसा यानी कि विदेशी रेमिटेंस आया है इसका खुलासा RBI की मार्च 2025 में जारी बुलेटिन रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में भी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत के किस राज्य और किस देश से सबसे ज्यादा पैसा आया है।

इसे भी पढ़ें- RBI Decision: मुश्किल में आए इस बैंक के कस्टमर, अपना ही पैसा नहीं निकाल सकेंगे...

अमेरिका से आया 27.7 फीसदी रेमिटेंस 

India Remittance Report

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च बुलेटिन 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023-24 में भारत में 118.7 अरब डॉलर रेमिटेंस आया। इसमें सबसे अधिक 27.7 फीसदी रेमिटेंस अमेरिका से आया है। वहीं बात करें खाड़ी देशों की तो संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, सऊदी अरब और बहरीन से भारत में 118.7 अरब डॉलर भेजा गया है जो कुल रेमिटेंस का 38 फीसदी हैं। भारतीय रुपयों के हिसाब से ये पैसा करीब 3,896.3 अरब है।

इन राज्यों में आया पैसा

RBI की इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 2023-24 में विदेशों से सबसे ज्यादा पैसा भारत के जिस राज्य में आया है। वह बीजेपी शासित राज्य महाराष्ट्र है जबकि दूसरे नबंर पर केरल है। महाराष्ट्र में कुल रेमिटेंस का 20.5 फीसदी आया है। वहीं, केरल में 19.7 फीसदी रेमिटेंस आया है। इसके बाद तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश है। इन राज्यों में विदेशों से कुल रेमिटेंस का 10.4, 8.1, 7.7 और 4.4 प्रतिशत आया है।

लिस्ट में सबसे ऊपर महाराष्ट्र

India Remittance Report

खास बात ये है कि, महाराष्ट्र इस लिस्ट में साल 2020 से ही सबसे ऊपर बना हुआ है। अगर बात करें खाड़ी देशों की तो यहां से कुल रेमिटेंस का 38 फीसदी पैसा भारत आया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान और बहरीन जैसे देशों से पैसा भेजा गया है। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। यूएई में रहने वाले प्रवासी भारतीय, अन्य खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासियों के मुकाबले में सबसे ज्यादा पैसा भारत भेजते हैं।

UAE की हिस्सेदारी लगभग 18%

RBI की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 2020-21 में भारत में भेजे गए कुल रेमिटेंस में यूएई की हिस्सेदारी लगभग 18% थी, जो 2023-24 में बढ़कर 19.2 फीसदी हो गई है। बता दें कि, UAE में भारी संख्या में भारतीय प्रवासी श्रमिक हैं, जो यहां निर्माण उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में काम करते हैं। UAE में भारतीय प्रवासियों को अन्य खाड़ी देशों के मुकाबले अधिक पैसा मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें- RBI Repo Rate: RBI के इस फैसले से सस्ता होगा बैंक लोन, इन्हें मिलेगा लाभ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?