
-
प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया भव्य हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
प्रतापगढ़। Hindu Samrajya Dinotsav: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में नगर स्थित तुलसी सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजकत्व में ‘हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता शामिल पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वैज्ञानिक राजाराम यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिवाजी के कालखंड में परकीय आक्रमणों के कारण हिन्दू समाज में निराशा और भय का वातावरण व्याप्त हो गया था।
शिवाजी ने समाज को खड़ा किया

इस निराशा को शिवाजी महाराज ने जनता में जन्मभूमि के प्रति प्रेम और उत्सर्ग की भावना को जाग्रत करके दूर किया। शिवाजी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में शिवाजी महराज ने कठोर मेहनत से संघर्ष कर समाज को खड़ा कर समता युक्त, शोषण मुक्त समाज को खड़ा करने का कार्य कर रहा है।
संघ की नित्य शाखा में सभी गुणों से युक्त स्वयंसेवक तैयार हों,समाज जीवन के सभी अंगों में प्रेरणा जगाएं और परम वैभव संपन्न देश बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के अमंगल का हरण करें और विश्व के लिए कल्याण्यकारी जीवन का उदाहरण अपने जीवन में सिखायें।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संघचालक रमेश चंद्र त्रिपाठी, सह जिला संघचालक अशोक, विभाग कार्यवाह हरीश,विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,जिला प्रचारक प्रवीण,नगर संघचालक जगदम्बा उपस्थित रहे।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह,पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,विहिप जिलाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा,अधिवक्ता परिषद् जिला अध्यक्ष मनोज सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय,क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष अशोक राय,विद्याभारती के जिलाध्यक्ष केसरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान,अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश शुक्ला, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रचना, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी, अखिल भारतीय भारती विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अनिल, विहिप जिला मंत्रीमनीष रावत,महेश गुप्ता,अर्पित खंडेलवाल, जय प्रकाश,सह नगर संघचालक राजा जायसवाल,नगर कार्यवाह अंकित,सह नगर कार्यवाह सुमित, नगर प्रचारक आशीष, राज,वेद, धीरज,रामेंद्र गोस्वामी, यजत यश, विभाग संपर्क प्रमुख कार्तिकेय, विभाग प्रचार प्रभाषंकर, रघुवीर, गिरजाशंकर, राघवेंद्र,सार्थक,रमेश पटेल, नीरज अग्रहरि,अमित ओझा, विनोद दुबे, विनीत मिश्र, जिला शारीरिक प्रमुख आशीष,ओम प्रकाश,जिला बाल प्रमुख अल्केश, आशीष, सुभाष, हिंदू जागरण मंच के राजेश त्रिपाठी, श्याम, सतीश, अभय, अजय, जय शंकर, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Saksahm Foundation Day: दिव्यांगों के विकास में ‘सक्षम’ की भूमिका अहम-ओपी






Users Today : 3

