Home » उत्तर प्रदेश » Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लिया स्वस्थ भारत का संकल्प

Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लिया स्वस्थ भारत का संकल्प

[the_ad id="14540"]
Yoga Day 2026: Pledge for a healthy India taken on International Yoga Day

प्रतापगढ़। Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अन्तू मण्डल के तत्वावधान में नगर पंचायत गड़वारा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

योग को मिली वैश्विक पहचान

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में योग शिक्षक के रूप में सुरेश गुप्ता एवं पृथ्वीराज यादव ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान मंडल महामंत्री घनश्याम सिंह, महेश गुप्ता, सभासद बृजेश सिंह, विवेक त्रिपाठी, ओमप्रकाश,मंडल उपाध्यक्ष अजय सरोज, मनोज पुष्पकर, मंडल मंत्री अंजनी पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल मिश्रा, राहुल ओझा, रोशन लाल मिश्रा, व्यापारी नेता उमेश जायसवाल, सुधीर मोदी, विकास ऊमर वैश्य, पारस नाथ पाण्डेय, जय बहादुर सिंह, रमाशंकर मिश्रा, अशोक मौर्य, विजय शुक्ला, रमेश शुक्ला, ओंकार नाथ शुक्ल, महेश जायसवाल, राजेश मिश्र, हरिशंकर मौर्य, विपिन मिश्र, ओमप्रकाश यादव, अभिषेक पाण्डेय, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

 

इसे भी पढ़ें- CHC Inspection: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया सीएचसी गौरा का निरीक्षण

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?