Home » मनोरंजन » The Sabarmati Report: OTT पर जल्द रिलीज होने जा रही है ‘द साबरमती रिपोर्ट’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

The Sabarmati Report: OTT पर जल्द रिलीज होने जा रही है ‘द साबरमती रिपोर्ट’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

[the_ad id="14540"]

The Sabarmati Report: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। रिलीज से पहले ही फिल्म खूब सुर्ख़ियों में थी। ऐसे में अब लोग इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी फिल्म के ओटीटी रिलीज इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की ओटीटी रिलीज की डेट आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report: एमपी में टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की फिल्म, सीएम बोले-‘सभी MP-MLA देखेंगे ये मूवी’

धीरज सरना के किया है डायरेक्ट 

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बात करें तो ये जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल जनवरी में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये 10 जनवरी को स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म का धीरज ने डायरेक्ट किया है और यह 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म

बात करें अगर फिल्म की कहानी की तो इसमें 22 साल पहले गुजरात के गोधरा स्टेशन पर हुई घटना को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक ऐसी घटना का सजीव चित्रण किया गया है जिसमें कुछ ही सेकंड में सैकड़ों लोग काल के गाल समा गये थे। जी हां ये पूरी फिल्म ‘गोधरा कांड’ पर आधारित है, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस के सफर को दिखाया गया है, जो लोगों को उनकी मंजिल तक नहीं बल्कि मौत की तरफ ले कर गई थी।

सैकड़ों लोगों की गई थी जान

The Sabarmati Report

कहानी के मुताबिक जैसे ही साबरमती एक्सप्रेस गोधरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचती है, अचानक ट्रेन में भीषण आग लग जाती है और कुछ ही देर में पूरी ट्रेन आग की चपेट में आ जाती है। इस ट्रेन में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े एक कार्यक्रम से लौट रहे कारसेवक सफर कर रहे थे। इस हादसे ने न सिर्फ सैकड़ों लोगों की जान ले ली, बल्कि एक गंभीर राजनीतिक मुद्दा भी बन गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra) 

22 साल पहले की है कहानी 

22 साल पहले घटी इस घटना पर अब ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म बनी है। इस फिल्म को प्रधानमंत्री मोदी ने देखा और खूब सराहना की। उन्होंने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक की जमकर तारीफ की। बता दें कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर निर्माताओं ने यह भी कहा कि इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की गई है और तथ्यों के आधार पर काफी रिसर्च के बाद इसे बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report Review: विक्रम मैसी की एक और शानदार फिल्म, सधी हुई स्टोरी और कमाल का परफॉर्मेंस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?