
Surbhi Chandna Crying: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर रोने वाली एक फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर उनके फैन्स और फॉलोअर्स शॉक्ड रह गये। इस तस्वीर के साथ सुरभि ने एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, मशहूर हस्तियां अपने कठिन समय के बारे में बात नहीं करती हैं, प्रत्येक इंस्टाग्राम हैप्पी मेमोरी से भरा है। आप जो रोते हुए तस्वीर देख रहे हैं, दरअसल, उसके पीछे एक कहनी है। शेयर की गई इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सुरभि के आंखों से आंसू गिर रहे हैं और उनका चेहरा पूरी तरह से लाल है। वहीं फोटो में उनके पीछे उनके पति करण शर्मा भी नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Mahira Sharma Relationship: क्या सच में सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच
प्लीज मेरे पति के पीछे मत पड़ जाना
बता दें कि कैप्शन की शुरुआत में ही सुरभि ने साफ कर दिया है, कि मेरे पति के पीछे मत पड़ जाना, वह मुझे रुलाने की नहीं बल्कि हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि ये फोटो 21 मई, 2024 को क्लिक की गई थी, जब उसकी शादी को केवल दो महीने हुए थे। सुरभि ने आगे लिखा- ‘ये फोटो उसने यानी मेरे पति ने क्लिक की थी ताकि मेरा मूड चीयर अप हो सके, ये पिक्चर मेरी गैलरी में सेव थी।
2024 की यादें हैं
उन्होंने लिखा- लोग इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपने अच्छे समय की बात करते हैं और फोटोज शेयर करते हैं, मुश्किल दौर के बारे में कोई बात नहीं करता, आमतौर पर हर कोई यही दिखाता है कि उसकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा है जो कि फेक होता है। वह कह रही हैं एक अलग एहसास हो रहा है मुझे क्योंकि एक महीने बाद हमारी शादी का एक साल पूरा हो जायेगा। मैं 2024 की कुछ यादें आपके साथ साझा कर रही हूं।
14 साल तक किया था डेट
सुरभि आगे लिखती हैं, ‘जब आप पति-पत्नी के तौर पर जीवन की शुरुआत करते हैं तो ये आसान नहीं होता है, शादी के तुरंत बाद से ही मुझे अपने पैरेंट्स की याद आने लगी थी, दरअसल, मैं अपने डैड को काफी याद करती थी, शादी के बाद जो-जो जिम्मेदारियां आती हैं उसका एहसास आपको इससे पहले किसी ने भी नहीं करवाया होता है। वो कहते हैं कि शादी का पहला साल सबसे कठिन होता है, तो ये सही बात है, अपने जीवनसाथी के साथ एक ही पेज पर रहना निश्चित रूप से जरूरी है, खासकर जब आप 14 साल से किसी को डेट कर रहे हो।’ उन्होंने आगे लिखा- भगवान जानें हमारे पैरेंट्स ने इसे इतना आसान कैसे बना दिया था! हर दिन हम सही लाइन तलाश रहे हैं, हम एक दूसरे के साथ एडजस्टमेंट करते हैं और जिंदगी के हर पल को एंजॉय करते हैं।’
इसे भी पढ़ें- Urvashi Rautela: एक्ट्रेस ने खुद लीक कराया था बाथरूम वीडियो, बताई ये वजह






Users Today : 38

