Home » उत्तर प्रदेश » Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर याद किये गये लांस नायक विजय शुक्ल

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर याद किये गये लांस नायक विजय शुक्ल

[the_ad id="14540"]
Kargil Vijay Diwas
  • ITI परिसर में स्मारक स्थल पर लोगों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

प्रतापगढ़। Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर रविवार को आईटीआई परिसर में बने शहीद स्मारक पर पहुुंचकर लोगों ने भारत माता की जय, अमर शहीद लांस नायक अमर रहे जैसे नारों के साथ शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा बलिदान

Kargil Vijay Diwas

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बाउंड्री वॉल शीघ्र बनवाने की घोषणा

उन्होंने स्मारक स्थल पर बाउंड्री वॉल शीघ्र बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर अच्युतानंद पाण्डेय ने शहीद विजय शुक्ल को नमन करते हुए बताया कि, युवा क्रांति टीम द्वारा शहीद विजय शुक्ल की प्रतिमा बनवा लिया है। शीघ्र स्मारक स्थल पर लगवाया जायेगा। लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित कर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि विजय शुक्ल आज हमारे बीच नहीं हैं, किंतु भारत के इतिहास में अमर हैं।

पाकिस्तानियों को चटाई थी धूल

कार्यक्रम के आयोजक जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों को धूल चटाने वाले लांस नायक विजय शुक्ल को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों की वीरता से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा करते हैं।

इस मौके पर साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ने अपनी रचना के माध्यम से शहीद विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विनय सिंह,अंजनी सिंह, अखिलेश मिश्र, आशीष मिश्र,परमानंद मिश्र,अरूण ओझा, राम प्रकाश, सुदीप सिंह, सभासद बसंत गुप्ता, सुनील मौर्य, शिवेश शुक्ल, विवेक यादव, विद्यासागर शुक्ल, विनोद, अनिल, प्रवीण चतुर्वेदी प्रदीप शुक्ल, अत्येन्द्र, प्रशांत सिंह बंटी, दीपक उपाध्याय, विजय कांत मिश्र, विवेक दत्त पाली, मुकेश ओझा, चंद्रेश पाण्डेय, आदित्य मिश्र, विजय गुप्ता, अनिल सिंह सहित आदि ने लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं से देशसेवा,अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का आह्वान भी किया गया।

 

इसे भी पढ़ें- Tree Plantation: पौध रोपित कर करें सुरक्षा, लाएं हरियाली- रोशनलाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?