Home » मनोरंजन » Shanaaya Kapoor: इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं शनाया, देखें टीजर

Shanaaya Kapoor: इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं शनाया, देखें टीजर

[the_ad id="14540"]
Shanaaya Kapoor

Shanaaya Kapoor: करिश्मा, करीना, सोनम, जहान्वी और ख़ुशी कपूर के बाद अब कपूर परिवार की एक और बेटी बॉलीवुड में धमाल मचाने जा रही है। जी हां संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। वे फिल्म ‘तू या मैं’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। शनाया इस फिल्म में आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट एक मजेदार टीजर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें- Entertainment World: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जिसके पैदा होते ही घर में छा गया था मातम

फैंस को पसंद आया टीजर

Shanaaya Kapoor

ये टीजर वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं। वे स्क्रीन पर शनाया को देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन बिजॉय नांबियार कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहे आदर्श गौरव

Shanaaya Kapoor

टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म के हीरो आदर्श गौरव एक तालाब में जाकर वीडियो शूट कर रहे हैं, तभी वे शनाया से टकरा जाते हैं। इसी दौरान वो एक कोलैब बनाने का सोचते हैं, तभी फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। वह ये है कि उस तालाब में एक मगरमच्छ होता है, जो आदर्श गौरव को खींचकर ले जाता है। अब ये देखने वाला होगा कि फिल्म में आदर्श गौरव के साथ आगे क्या होता है।

 

सुहाना ने दिया रिएक्शन

बता दें कि, फिल्म में शनाया और आदर्श दोनों ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फैन्स फिल्म के कॉन्सेप्ट पसंद कर रहे हैं, लेकिन वे फिल्म पर कितना प्यार बरसाएंगे ये तो उसके रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Shanaaya Kapoor

शनाया के वीडियो पर बहन खुशी कपूर ने रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा-WOOHOOOOOOOO। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान कमेन्ट किया है-OMG, मुझे ये बहुत पसंद आया।’ वीडियो पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी फायर और हार्ट इमोजी बनाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

बता दें कि, शनाया कपूर पहले करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। ऐसे में अब शनाया ने अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंमेंट कर दी है। वे बिजॉय नांबियार के निर्देशन में डेब्यू करेंगी।

 

इसे भी पढ़ें- Actress Became A Sanyasi: बौद्ध भिक्षुणी बनीं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?