Home » उत्तर प्रदेश » Mother’s Day: सरस्वती शिशु वाटिका में सम्मानित हुईं मातृ शक्ति

Mother’s Day: सरस्वती शिशु वाटिका में सम्मानित हुईं मातृ शक्ति

[the_ad id="14540"]
Matru Shakti Pujan
  • मातृ शक्ति पूजन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
  • सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला पूर्वी में हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Mother’s Day: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला पूर्वी में मातृ दिवस पर मातृ शक्ति का पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता किरण बाला सिंह, पूर्व सभासद सुमन शर्मा व प्रबंधक मुरारी लाल ने मां शारदे, भारत माता तथा ओम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

ममता की अनंत छाया है मां

Mother's Day

इस मौके पर शिशु वाटिका संचालिका विभा शुक्ला ने अतिथि परिचय कराते हुए मातृ दिवस की प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं वह प्रेम की पहली भाषा, त्याग की सबसे शांत प्रतिमा ममता की अनन्त छाया है। मां का सम्मान किसी एक दिन का उत्सव भर नहीं बल्कि मानवता द्वारा अपने अस्तित्व के प्रति व्यक्त की गई कृतज्ञता है।

30 माताओं ने किया प्रतिभाग 

इस मौके पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता किरण बाला सिंह ने मां को इस दुनिया का सबसे अद्भुत बताया। कार्यक्रम में कुल लगभग 30 माताओं ने प्रतिभाग किया। अतिथि उद्बोधन के पश्चात सभी माताओं को उनके बच्चों द्वारा रोली, अक्षत, पुष्प, चढ़ाकर पूजन किया गया तथा आरती उतारी गई और साष्टांग चरण स्पर्श का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख प्रीति सिंह ने किया। कल्याण मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

इसे भी पढ़ें- Mother’s Day: मां के सम्मान में रंगा प्रभात एकेडमी का मातृ दिवस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?