Home » खेल » IND vs SA: भारत के हाथ से फिर फिसली जीत, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हराया

IND vs SA: भारत के हाथ से फिर फिसली जीत, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट से हराया

[the_ad id="14540"]

IND vs SA 2nd T20 Match: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को तीन विकेट से शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही उसने चार मैचों की टी20 सीरीज एक-एक अंक से बराबर कर ली है।  इस लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 124 रन बनाये थे। इसके जवाब में मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने छह गेंद शेष रहते ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अफ्रीका की जीत में ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएट्ज़ी का सबसे अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें- Australia A vs India: कंगारुओं ने टीम इंडिया को एक बार फिर 6 विकेट से धो कर अपने नाम की सीरिज

हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल 

आज के मैच में भारतीय टीम की तरफ से खेल रहे अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने महज चार रन बनाये। वहीं पिछले गेम में शतक लगाने वाले संजू सैमसन भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और बिना कोई रन बनाये पवेलियन वापस लौट गये। टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी धोखा दे गया और उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। तिलक वर्मा भी महज 20 रन बना सके। वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 गेंदों पर 39 रन बनाये।

अफ्रीका की जीत में गेंदबाज का अहम योगदान 

IND vs SA 2nd T20 Match:

125 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 44 रन के स्कोर तक अफ्रीकी टीम तीन विकेट खो चुकी थी और 86 के स्कोर तक टीम के सात बल्लेबाज आउट हो चुके थे। अफ़्रीकी टीम के ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्ज़ी की 42 रनों की साझेदारी की बदौलत वह जीत का स्वाद चख सकी। वैसे तो कोएत्ज़ी एक गेंदबाज़ के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन आख़िर में उन्होंने 9 गेंदों पर 19 रनों की कैमियो पारी खेलकर अपनी टीम की जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंदों पर 47 रन बनाकर विजयी पारी खेली।

 

बेकार गई वरुण की मेहनत 

वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चार ओवर फेंके और मात्र 17 रन देकर पांच विकेट झटके। वे टी20 इंटरनेशनल में एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गये। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ऐसा दो-दो बार कर चुके हैं। इस बीच, यजुवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने टी20 मैचों में पांच-पांच विकेट लिए हैं। हालांकि वरुण की मेहनत के बाद भी टीम इंडिया मैच नहीं जीत सकी।

इसे भी पढ़ें-  Canada-India Dispute: हिंदू मन्दिर पर हमले को लेकर पूर्व पुलिस अधिकारी का दावा, पुलिस सब जानती थी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?