Home » अंतर्राष्ट्रीय » Ramayana in Pakistan: पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, हैरान रह गई दुनिया

Ramayana in Pakistan: पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, हैरान रह गई दुनिया

[the_ad id="14540"]
Ramayana in Pakistan
 कराची। Ramayana in Pakistan: हिन्दुओं के साथ हमेशा दोहरा व्यवहार अपनाने वाले पाकिस्तान में जय श्री राम की गूंज सुनाई दी, जिससे लोग हैरान रह गये। यहां के कराची शहर में एक पाकिस्तानी नाटक ग्रुप ‘मौज’ के मुस्लिम कलाकारों ने ‘रामायण’ का मंचन कर सबको हैरत में डाल दिया। इस ग्रुप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से इस नाटक का मंचन किया। इस बारे में जब रामलीला के डायरेक्टर योहेश्वर करेरा से बात की गई तो उन्होंने कहा, मुझ कभी भी नहीं लगा कि, रामलीला का मंचन करने पर मुझे विरोध का सामना करना पड़ेगा, किसी भी तरह की धमकी या प्रताड़ना का सामना करना पड़ेगा या फिर यहां की जनता मुझे नापसंद करने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Fighter Jet: रूस भारत को देगा चीन और पाकिस्तान में तबाही मचाने वाला फाइटर जेट, टेंशन में आये पड़ोसी मुल्क

समीक्षकों ने की तारीफ़

दरअसल, पाकिस्तान में आये दिन हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठता रहता है। ऐसे में रामायण का मंचन अपने आप में बड़ी बात है। योहेश्वर करेरा ने कहा, ‘मंच पर रामायण का मंचन करना मेरे लिए अद्भुत अनुभव है। उन्होंने कहा, इस मंचन से ये भी साबित होता है कि, पाकिस्तान जितना दिखता है, उससे कहीं ज्यादा सहिष्णु है। करेरा ने बताया, नाटक को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कई समीक्षकों ने इसके निर्देशक, निर्माणकर्ता और कलाकारों के अभिनय की सराहना की है।’

भव्यता ने लगाए चार चांद 

Ramayana in Pakistan

पाकिस्तान के कई फिल्म समीक्षकों ने कहा कि, वे कहानी लिखने और कलाकारों द्वारा मंच पर ईमानदारी से उसका प्रदर्शन करने के गुण से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, रामायण मंचन के दौरान लाइट की व्यवस्था, संगीत, कलाकारों के रंग-बिरंगे परिधान और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने इस शो की भव्यता में चार चांद लगा दिए। समीक्षकों ने कहा, ‘रामायण की कहानी दुनिया भर के लाखों लोगों को जोड़ने का काम करती है।’

कराची में हुई रामलीला में माता सीता की भूमिका निभाने वाली राणा काजमी ने कहा कि इस प्राचीन कथा को दर्शकों के लिए एक जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने के विचार से ही वे काफी रोमांचित थी और अभिनय के बाद तो उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ।

 

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel Ceasefire: पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चला ईरान, हार के बाद भी मना रहा जश्न

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?