Home » राष्ट्रीय » India-Pakistan War: पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब, भारत ने तबाह किए कई डिफेंस सिस्टम

India-Pakistan War: पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब, भारत ने तबाह किए कई डिफेंस सिस्टम

[the_ad id="14540"]
India-Pakistan War

नई दिल्ली। India-Pakistan War: पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ की किये गये भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाये पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर, अमृतसर और राजस्थान की सीमा से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसका अब उसे भारतीय सेना की तरफ से करारा जवाब मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें-Swami Avimukteshwarananda का सवाल, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब कहां थे चौकीदार

नाकाम हुई पाकिस्तान की कोशिश

जी हां, गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर समेत कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने हवा में ही मार गिराया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागने को कोशिश की थी, जिसे भी भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। आइए जानते हैं भारत पाकिस्तान युद्ध की कुछ बड़ी अपडेट्स…

भारत ने फाइटर जेट F-16 को मार गिराया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब देते हुए उसके अत्याधुनिक फाइटर जेट F-16 को हवा में ही मार गिराया है। इस  फाइटर जेट उसने अमेरिका से खरीदा था। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तब की गई जब पाकिस्तान ने जम्मू पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की। पाकिस्तान के इस F-16 विमान ने पंजाब प्रांत के सरगोधा एयर बेस से उड़ान भरी थी। ये पाकिस्तान एयरफोर्स का अहम स्टेशन है। सरगोधा पाकिस्तान का फ्रंटलाइन एयर बेस है।

अमेरिका ने दिया ये बयान

India-Pakistan War

बताया जाता है कि ये पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित एयरबेस है। अमेरिका ने कहा है कि, वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में हस्तक्षेप नहीं करेगा। वह सिर्फ दोनों देशों के बीच के तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है। वह उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कह सकता। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मूल रूप से उसकी कोई भूमिका नहीं है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने गुरुवार को कहा, अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होते देखना चाहता है, लेकिन यह अमेरिका का काम नहीं है।

दिल्ली पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री

सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री आदिल अलीजुबेर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। दोनों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव पर लंबी चर्चा की। सऊदी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को फोन पर फटकार लगाई तो ईरान ने मध्यस्थता की पेशकश की, लेकिन भारत ने साफ कहा- जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तब तक बातचीत होने का कोई फायदा नहीं है।

पीएम मोदी से मिली आर्मी चीफ

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कहा जा रहा  है कि, जनरल द्विवेदी ने पीएम मोदी को ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। आर्मी चीफ की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि बुधवार देर रात पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने अपने एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने इजरायली निर्मित आत्मघाती HAROP ड्रोन से पाकिस्तान पर हमला किया, जिसमें पाकिस्तान के कई डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए।

भारत ने दी थी पाक चेतावनी

India-Pakistan War

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि उसकी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ संतुलित थी, लेकिन यदि पाकिस्तान ने हमला किया, तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कार्रवाई तनाव बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं थी, बल्कि तनाव बढ़ाने के लिए केवल पाकिस्तान जिम्मेदार है। मिसरी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को तनाव की शुरुआत बताया और कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को इसका जवाब दिया। उन्होंने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) नामक आतंकवादी समूह की संलिप्तता पर जोर देते हुए कहा कि यह समूह पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है, जो पहले भी कई बार बेनकाब हो चुका है। मिसरी ने दोहराया कि भारत की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, भारत का मकसद तनाव को बढ़ाने वाला बिलकुल भी नहीं था।

तुर्की के राष्ट्रपति ने जताई चिंता

पाकिस्तान के मित्र देश तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह तनाव एक गंभीर संघर्ष में बदल सकता है, जिसके परिणामस्वरूप मिसाइल हमले हो सकते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है। एर्दोआन ने पाकिस्तान के प्रति अपनी सहानुभूति भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “मैं उन भाइयों के लिए ईश्वर से दया की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने हमलों में अपनी जान गंवाई, और एक बार फिर पाकिस्तान के भाईचारे वाले लोगों और राज्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

भारत ने हेरोप ड्रोन से पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को हवा में नष्ट कर दिया है। बता दें कि, भारत ने हेरोप ड्रोन इजरायल से खरीदा है, जबकि पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा था। HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की कीमत हेरोप से काफी अधिक है। यही वजह है कि, पाकिस्तान को होने वाला यह नुकसान काफी गंभीर माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें-Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम पीड़ितों के साथ है देश की 140 करोड़ जनता

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?