Home » राष्ट्रीय » Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, इकलौते जिन्दा बचे रमेश से भी की मुलाकात, अंबानी बोले- ‘हर तरह से करेंगे मदद’

Ahmedabad Plane Crash: घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, इकलौते जिन्दा बचे रमेश से भी की मुलाकात, अंबानी बोले- ‘हर तरह से करेंगे मदद’

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रेश हादसे में 265 लोगों की मौत ने देश को झकझोर दिया है। इस घटना में मरने वालों में न सिर्फ यात्री और क्रू मेंबर्स थे, बल्कि उस हास्टल के ट्रेनी डॉक्टर्स भी शामिल हैं, जिसकी बिल्डिंग से टकराकर ये हादसा हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और घायल शख्स का हालचाल लिया। उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद थे। उधर, दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने भी हादसे पर दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। अंबानी में कहा है कि, नीता अंबानी समेत पूरा रिलायंस परिवार इस घटना से दुखी है।

इसे भी पढ़ें-  Gujarat Plane Crash: गुजरात में प्लेन क्रैश, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें, सभी यात्रियों की मौत की आशंका

समीक्षा बैठक करेंगे मोदी

Ahmedabad Plane Crash

पीएम मोदी ने अहमदाबाद पहुंचकर सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और एयरपोर्ट के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद वे सीधे अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे और रमेश विश्वास कुमार से बात की। रमेश कुमार विश्वास इकलौते शख्स हैं, जो इस हादसे में बचे हैं। हालांकि, वह घायल हैं। बताया जा रहा है रमेश विश्वास की सीट इमरजेंसी विंडो के पास थी और जैसे ही प्लेन क्रैश होने को हुआ, वे तुरंत कूद गये, जिससे उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि, घटना स्थल का निरीक्षण करने और घायलों का हालचाल लेने के बाद पीएम मोदी हादसे को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

पूर्व सीएम की मौत

बता दें कि, इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। खबर ये भी है कि, दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की इस फ्लाइट में गुजरात के आणंद में रहने वाले 33 लोगों की जान गई है। वहीं, मरने वालों में राजस्थान के 12 लोग शामिल हैं। इस प्लेन क्रेश हादसे में बांसवाड़ा के रहने वाले डॉ दीपक, उनकी पत्नी, बेटी और दो जुड़वां बेटों की भी मौत हो गई है। ये सभी लंदन शिफ्ट होने जा रहे थे। आणंद के कलक्टर प्रवीण चौधरी ने इस हादसे में मरने वालों के बारे में बात करते हुए बताया कि, लिस्ट चेक की जा रही है।

कई मायनों में अहम है पीएम का दौरा

Ahmedabad Plane Crash

प्लेन क्रेश हादसे के दूसरे ही दिन पीएम मोदी का गुजरात दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। मोदी यहां से लगातार चार बार 2001 से लेकर 2014 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गुजरात का खूब विकास किया और जबर्दस्त राजनीतिक सफलता हासिल, जिसका इनाम उन्हें 2014 में मिला जब उन्हें सर्वसम्मति में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया।

मुकेश अंबानी ने जताया दुःख

Ahmedabad Plane Crash

मुकेश अंबानी में कहा, इस दुःख की घड़ी में रिलायंस परिवार राहत कार्यों में साथ खड़ा है और जहां भी जरूरत होगी मदद को तैयार है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति भी संवेदना जाहिर की।

इसे भी पढ़ें- Plane crash: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, तेज विस्फोट के साथ लगी आग, पायलट की मौत

जीई एयरोस्पेस ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग

इधर, विमान इंजन बनाने वाली कंपनी जीई एयरोस्पेस ने भी बयान जारी कर अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे की जांच में एयर इंडिया को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि, हादसे का शिकार हुई लन्दन जाने वाली एयर इंडिया के बोइंग 787’ विमान में जीई का ही इंजन लगा था। जीई एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि, हमने अपनी आपातकालीन टीम को एक्टिव कर दिया है, हम अपने ग्राहक और जांच में हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।

बोइंग ने जारी किया बयान

इसे अलावा, अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा,  हमारे अधिकारी लगातार उड़ान ‘171’ के संबंध में एयर इंडिया के संपर्क में हैं और उन्हें (एयर इंडिया) हर तरह की सहायता देने के लिए तैयार हैं।’ बोइंग ने कहा, “हमारी संवेदनाएं यात्रियों, चालक दल और इस हादसे में प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

हादसे में बारे में बात करते हुए अहमदाबाद स्थित हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) ने बताया कि, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के पायलट ने उड़ान भरने के तत्काल बाद ‘मेडे’ (संकट का संकेत), जो पूर्ण आपातकाल को दर्शाता है, जारी कर दिया था।

 

इसे भी पढ़ें- Plane Crash: आसमान में आग का गोला बना प्लेन, 110 यात्री थे सवार, देखें खौफनाक वीडियो

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?