
Palmistry: हथेली पर सूर्य रेखा सौभाग्य का प्रतीक है। सूर्य रेखा अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है, जिस किसी की हथेली में सूर्य रेखा बिल्कुल साफ और बिना टूटी हुई होती है उसके भाग्य में राजयोग लिखा होता है। सूर्य रेखा मजबूत होने पर बिना अधिक प्रयास के बड़ा लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं सूर्य रेखा की कुछ विशेषताएं…
इसे भी पढ़ें-Palmistry: जीवन पर कैसा प्रभाव डालती है जीवन रेखा, यहां जानें
कम मेहनत में अधिक लाभ दिलाती है सूर्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में कहा गया है कि कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जिनके हथेली में होने पर इन्सान भाग्यशाली होता है। हथेली पर ये रेखाएं कम मेहनत में अधिक लाभ दिलाती है। आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो बहुत कम मेहनत के बाद भी बहुत सफल हो जाते हैं। जब आप इन लोगों को देखते हैं, तो कभी-कभी “चांदी का चम्मच लेकर पैदा होना” वाली कहावत दिमाग में आती है। आपको बता दें कि हथेली पर सूर्य रेखा सौभाग्य का सूचक मानी जाती है।
सूर्य रेखा समृद्ध बनाती है
जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा होती है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसा व्यक्ति कम प्रयास से ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेता है। सूर्य रेखा अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है। इस भाग को सूर्य पर्वत कहा जाता है। यदि यहां कोई सीधी रेखा हो तो उसे सूर्य रेखा कहते हैं। यह रेखा सूर्य पर्वत से लेकर हथेली के नीचे हृदय रेखा तक जाती है। अगर आपकी हथेली में सूर्य रेखा बिना किसी रुकावट के ऊपर की ओर बढ़ रही है तो यह आपके सौभाग्य का संकेत है।
सूर्य रेखा समाज में सम्मान दिलाती है
सूर्य रेखा या सूर्य पर्वत का दिखना भी इस बात का संकेत देता है कि आप जीवन में प्रगति करेंगे। इसके अलावा यदि सूर्य रेखा स्पष्ट और अखंडित हो तो व्यक्ति को समाज में मान सम्मान मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Palmistry: जिनकी हथेली में होती है ये रेखा, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी, क्या आपके हाथ में है
दो सूर्य रेखा होना ज्यादा शुभ होता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि दो सूर्य रेखाएं हथेली के समानांतर हों तो यह हस्तरेखा विज्ञान के लिए एक अच्छा शगुन माना जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को सरकारी नौकरियों और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट पद प्राप्त होता है।
अच्छे वक्ता होते हैं ऐसी सूर्य रेखा वाले लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि आपकी हथेली में सूर्य पर्वत से निकलने वाली रेखा की एक शाखा मध्यमा और दूसरी छोटी उंगली तक जाती है तो आप चतुर हैं। ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता भी माने जाते हैं।
शुभ होता है सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान
सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का चिन्ह अत्यंत शुभ होता है। कई रेखाओं से बनी स्वास्तिक की आकृति बेहद शुभ मानी जाती है। हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह, मतलब उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी सुख, प्रेम, सम्मान और विलासिता की कमी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कि आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज, देखें कहां होती है






Users Today : 0

