Home » अन्य » Karj Mukti Ke Upaay: कर्ज से चाहिए मुक्ति, तो शनिवार के दिन कर लें ये खास उपाय

Karj Mukti Ke Upaay: कर्ज से चाहिए मुक्ति, तो शनिवार के दिन कर लें ये खास उपाय

[the_ad id="14540"]

Karj Mukti Ke Upaay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को आशीर्वाद देते हैं। शनिदेव का प्रकोप दुष्टों पर पड़ता है। इसके अलावा कुंडली में शनि की साढ़े साती और ढैय्या के कारण भी व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर व्यक्ति जीवन में खुशहाली पा सकता है। साथ ही घर की अन्य परेशानियों से भी छुटकारा पा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Benefits Of Peanuts: सर्दियों में जरूर खाएं मूंगफली, मिलते हैं ये गजब के फायदे

 शनिवार के दिन करें ये उपाय 

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, उसे जल दें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहेगी।

गृह क्लेश दूर होता है

जब घर में हमेशा क्लेश रहता हो, तो शनिवार के दिन 100 ग्राम काले चने पीसकर गेहूं के आटे में मिला लें और इस आटे से बनी रोटी खाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर का कलह-क्लेश दूर होता है और शांति आती है।

लौंग के उपाय 

धार्मिक मान्यता है कि, शनिवार के दिन शनिदेव के सामने एक दीपक में सरसों का तेल और कुछ लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कर्ज से मुक्ति 

काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को खाना खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है और पुराने से पुराना कर्ज भी खत्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Keto Diet For Weight Loss: ऐसे लोगों को कभी नहीं जाना चाहिए कीटो डाइट पर, जिन्हें हों ये बीमारियां

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?