Home » अन्य » Fruits & Vegetables Peels: बड़े काम के होते हैं इन सब्जियों और फलों के छिलके, फेंकने की गलती न करें

Fruits & Vegetables Peels: बड़े काम के होते हैं इन सब्जियों और फलों के छिलके, फेंकने की गलती न करें

[the_ad id="14540"]

Fruits & Vegetables Peels: सब्जियां और फल दोनों ही हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारी से बचना चाहते हैं, तो अपने आहार में दोनों को समान मात्रा में शामिल करना चाहिए। अधिकांश सब्जियों को छीलकर पकाया जाता है। इसी तरह से कई फलों को छीलकर खाया जाता है। वहीं कुछ लोग सेब और कीवी जैसे फलों को छीलकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर इन छिलकों को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये छिलके हमारे बड़े काम के होते हैं। इनका किसी न किसी तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी छिलकों की सीधे कूड़े में फेंक देते हैं, तो अगली बार से ऐसा मत कीजियेगा क्योंकि आज हम आपको इन बेकार समझे जाने वाले छिलकों के सही इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

 इसे भी पढ़ें-  Greasy Hair Problem: चिपचिपे बालों की समस्या से हैं परेशान, तो आज से ही सुधार लें अपनी ये आदतें

 आंखों की थकान दूर करते हैं आलू के छिलके

आलू का प्रयोग लगभग सभी सब्जियों में किया जाता है, लेकिन लोग इसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। विटामिन और एंजाइम्स से भरपूर आलू के छिलके आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग सूजी हुई और थकी आंखों से राहत पाने के लिए किया जाता है। इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर इन्हें अपनी आंखों के आसपास रखें। 15 मिनट बाद अपना मुंह धो लें। आपको बहुत राहत मिलेगी।

संतरे के छिलके से दांत साफ करें

दांतों को चमकदार बनाए रखने के लिए केले और संतरे के छिलके बहुत कारगर होते हैं। इन छिलकों के अंदरूनी हिस्से को अपने दांतों पर रगड़ें। यह आपके दांतों का पीलापन दूर करते हैं। इसमें पाया जाने वाले मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटेशियम दांतों के इनेमल के लिए फायदेमंद होता है।

स्किन चमकाता है सेब का छिलका 

सेब के छिलके में मौजूद विटामिन ई आपकी त्वचा को मुलायम और नम रखता है। इसमें मौजूद कोलेजन आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में मददगार होता है। सेब के छिलकों को चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

प्राकृतिक कीटनाशक

संतरे के छिलके प्राकृतिक कीटनाशक हैं। ये कीड़ों-मकोड़ों को नियंत्रित करने में कारगर होते हैं। संतरे और नींबू में पाई जाने वाली साइट्रस की गंध कीड़ों को दूर रखती। इन छिलकों को खिड़कियों और दरवाज़ों के पास या जहां से कीड़े-मकोड़े आते हो वहां रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा की नमी छीन लेती हैं ये चीजें, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?