
How To Avoid Cervical Cancer: जब शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं तो वह कैंसर का रूप ले लेती हैं। सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब ये कोशिकाएं गर्भाशय ग्रीवा में बढ़ने लगती हैं। गर्भाशय ग्रीवा गर्भाशय का ऊपरी भाग होता है। यह शरीर का वह भाग है जो योनि और गर्भाशय को जोड़ता है।
इसे भी पढ़ें- Keto Diet For Weight Loss: ऐसे लोगों को कभी नहीं जाना चाहिए कीटो डाइट पर, जिन्हें हों ये बीमारियां
सर्वाइकल कैंसर से हर साल 77,348 महिलाओं की मौत होती है
एचपीवी सूचना केंद्र के अनुसार, भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक की उम्र की लगभग 51 करोड़ लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा है। वहीं हर साल 10 लाख 23,000 907 महिलाएं इस कैंसर का शिकार बनती हैं। इनमें से 77,348 महिलाओं की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली और खान-पान की आदतों को बनाए रखने से इस कैंसर के विकास के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए डाइट में क्या-क्या चीजें शामिल की जानी चाहिए, इस बारे में बताएंगे।
क्यों होता है सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वायरस (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) के कारण होता है। ये यौन संपर्क जैसे वेजाइनल, एनल और ओरल से फैलता है। शरीर के भीतर पहुंचकर यह वायरस कैंसर की बीमारी को जन्म देता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी एचपीवी वायरस के संपर्क में आता है, लेकिन हमारा शरीर उससे लड़ता है और उसे खत्म कर देता है, लेकिन जब किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और वह वायरस से नहीं लड़ पाती है तो यह गर्भाशय के ग्रीवा क्षेत्र की कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं में बदल देता है। यहीं बाद में चलकर सर्वाइकल कैंसर बन जाता है। ऐसे में अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर लें तो खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
इन चीजों से बढ़ती है इम्युनिटी
पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ
डॉक्टरों के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। भोजन में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पानी, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।
विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। अपने आहार में आंवला और मौसमी खट्टे फल अवश्य शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करते हैं। ब्रोकोली और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नट्स
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में नट्स को शामिल कर सकते हैं। अखरोट और बादाम जैसे मेवे बहुत प्रभावी होते हैं। इसके अलावा, जैतून का तेल, घी और मशरूम भी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ
अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए अपने आहार में ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें, जैसे मछली का तेल, अलसी के बीज और चिया बीज आदि। इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। साथ ही, टमाटर भी कैंसर से बचाव में फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- How To Strengthen Bones: हड्डियों को करना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें






Users Today : 25

