Home » राज्य » UP by-Election Result: इस सीट पर 11 मुस्लिमों से लड़ा एक अकेला हिन्दू, सबको चटाई धूल

UP by-Election Result: इस सीट पर 11 मुस्लिमों से लड़ा एक अकेला हिन्दू, सबको चटाई धूल

[the_ad id="14540"]

UP by-Election: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों में से एनडीए ने सात सीटों पर जीत हासिल की। कुन्दरकी चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। यहां से बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह जीते हैं। यूपी उपचुनाव में जीत से बीजेपी उत्साहित है। यहां 9 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से बीजेपी ने छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि एक अन्य सीट एनडीए गठबंधन के सहयोगी रालोद ने जीती है। वहीं सपा के खाते में महज 2 सीटें ही आईं। कुन्दरकी चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने 31 साल का राजनीतिक सूखा भी खत्म कर दिया। आखिरी बार बीजेपी ने यह सीट 1993 में जीती थी।

इसे भी पढ़ें- UP By-Election: सीएम योगी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, जनसभा, रैली और रोड शो कर जनता से होंगे रूबरू

छह निर्दलीय उम्मीदवार थे मैदान में 

कुंदरकी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह को 1 लाख 70 हजार 371 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को 25,580 वोट मिले। इस तरह रामवीर सिंह के पास 1 लाख 44000791 वोट हैं। इस पद के लिए रामवीर के अलावा ग्यारह अन्य उम्मीदवार थे। ये सभी उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से थे।

 

मुस्लिम बहुल सीट पर रामवीर सिंह का जादू ऐसा चला कि सभी प्रत्याशी चारों खाने चित्त हो गये। इस सीट पर छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई। एक को छोड़कर पांच से अधिक उम्मीदवारों को नोटा वोट मिले। किसी तरह से यहां बहुजन समाज पार्टी हजार के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। यहां देखिए किस पार्टी उम्मीदवार को कितने वोट मिले।

ramveer singh kundarki

रामवीर खुद पहुंचे थे मतदाताओं के घर 

ramveer singh kundarki

रामवीर सिंह ने उपचुनाव में कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपना दिन-रात प्रचार में लगा दिया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। अपने अभियान के दौरान उन्होंने “जैसा देश, वैसा भेष” कहावत का प्रयोग किया। वह जालीदार टोपी लेकर मुसलमानों के पास आये, ताकि लोग खुद को उनसे जोड़ सकें।  उन्होंने लोगों को एहसास दिलाया कि वे बिल्कुल उसके जैसे हैं। लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आया और जमकर वोट किया।

इसे भी पढ़ें- UP Election Result: कहीं सपा, तो कहीं भाजपा ने बनाई बढ़त, चल रही कांटे की टक्कर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?