Home » राज्य » Kambal Vitran: ठंड से बचाने के लिए घुमंतू पशुओं को बोरे के कोट एवं जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

Kambal Vitran: ठंड से बचाने के लिए घुमंतू पशुओं को बोरे के कोट एवं जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाया जा रहा है अभियान

प्रतापगढ़। Kambal Vitran: एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भीषण सर्दी को देखते हुए सड़क पर लावारिस घूमते पशुओं को बोरे के कोट क्लब के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य की अगुवाई में पहना कर संरक्षित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Kambal Vitran: निर्बल और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नैंसी सिंह

इसके साथ ही जल,चारे तथा गुड़ इत्यादि की व्यवस्था भी क्लब की टीम कर रही है। वहीं दूसरी ओर ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों को क्लब द्वारा कम्बल प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अर्थव्यवस्था के बहुमूल्य अंग हैं पशु 

Kambal Vitran

समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि कहा कि पशु अर्थव्यवस्था के बहुमूल्य अंग हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तथा संस्था को पशुओं की सुरक्षा करनी चाहिए। पशुओं को घर तथा बाडो में बाँध कर रखना चाहिए। घूमते पशु दुर्घटना के कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल तथा पशुओं के आवरण वस्त्र वितरण कर कार्य जाड़े भर चलता रहेगा।

इस अभियान में प्रमुख रूप से सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल,देवानंद, संतोष कुमार, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, संजय कनौजिया, आदर्श उमरवैश्य, विवेक यादव,दयाराम मौर्य, देवेंद्र कुमार, अनवर, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, सुरेश चंद्र पांडे, शिवम खंडेलवाल इत्यादि शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Kambal Vitran: डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीबों, असहायों को वितरित किए कंबल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?