Home » आज फोकस में » दर्दनाक हादसा: घर में हुआ जोरदार विस्फोट, पटाखा व्यवसायी की मौत, दो महिलाएं घायल

दर्दनाक हादसा: घर में हुआ जोरदार विस्फोट, पटाखा व्यवसायी की मौत, दो महिलाएं घायल

[the_ad id="14540"]

सुल्तानपुर। Tragic accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ।  धमाके से कमरे की दीवारें और छत ढह गई। हादसे से कमरे में मौजूद पटाखा कारोबारी उछल कर दूर जा गिरा। वहीं उसकी पत्नी और भाभी मलबे में दब गईं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को आनन-फानन में मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पटाखा कारोबारी की मौत हो। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से विस्फोट होने की बात कही है। हालांकि, ग्रामीण आतिशबाजी में विस्फोट होने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

 इसे भी पढ़ें-Explosion In Train: चलती ट्रेन में अचानक से होने लगा विस्फोट, मची चीख पुकार, जान बचाते भागे यात्री, सामने आई ये वजह

कमरे में रखा सामान बिखरा 

घटना जिले के कुडवार थाना क्षेत्र के पूरे बिसन सरैया गांव की बताई जा रही है। यहां रहने वाले नूर हसन (28 वर्ष) पटाखे का कारोबार करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के एक कमरे में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की छत ढह गई। दीवारों पर लगी ईंटें और अंदर रखा सामान दूर-दूर तक बिखरा गया। विस्फोट होते ही नूर हसन उछल का  दूर जा गिरा। वहीं उसकी 25 वर्षीय पत्नी नाजिया बानो और 32 वर्षीय भाभी अनीशा बानो मलबे में दब गईं।  धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गये और जैसे तैसे सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां  इलाज के दौरान नूर हसन की मौत हो गई।

एसपी भी पहुंच मौके पर 

घटना के संबंध में एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि विस्फोट पटाखों से नहीं बल्कि सिलेंडर फटने से हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट के बाद भी घटनास्थल पर काफी देर तक धमाके होते रहे। इससे पता चलता है कि कमरे में पटाखे रखे हुए थे। देर शाम तक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गये और छानबीन की।

 इसे भी पढ़ें-ट्रेन में विस्फोटक के साथ आतंकी, एक्स पर मिली खबर से हड़कंप, तीन घंटे रुकी रही गाड़ी, जानें पूरा माजरा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?