Home » आज फोकस में » S Jaishankar On Pakistan: एस. जयशंकर ने बताया क्यों बदहाल हुआ पड़ोसी देश

S Jaishankar On Pakistan: एस. जयशंकर ने बताया क्यों बदहाल हुआ पड़ोसी देश

[the_ad id="14540"]
S Jaishankar On Pakistan

नई दिल्ली। S Jaishankar On Pakistan: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया है बल्कि पाकिस्तान ने खुद ही इसकी शुरुआत की थी।

 इसे भी पढ़ें- SCO Summit 2024: एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को उसी की जमीन पर लताड़ा, कहा-‘बेहतर रिश्ते के लिए भरोसा जरूरी’

एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार 22 जनवरी को वाशिंगटन डी.सी. पाकिस्तान के साथ व्यापार के बारे में किये एक सवाल पर पर ये जवाब दिया। जयशंकर ने कहा, ”हमने डील नहीं रोकी है, ये उनका फैसला था।’

पाकिस्तान को दिया था MFN का दर्जा 

एस. जयशंकर ने कहा, ”हमने कारोबार बंद नहीं किया है,  यह उनकी सरकार थी जिसने 2019 में हमारे साथ व्यापार नहीं करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने अपनी चिंता भी दोहराई कि भारत ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा दिया है, लेकिन पाकिस्तान ने यह दर्जा भारत के लिए आरक्षित नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘इस मामले पर हमारी चिंता शुरू से ही रही है कि हमें पाकिस्तान की तरफ से भी MFN का दर्जा मिलना चाहिए, हम यह दर्जा हमेशा से उसे देते रहे हैं, लेकिन बदले में उन्होंने हमें यह कभी नहीं दिया।’

व्यापार वार्ता की कमी पर भी व्यक्त किए विचार

इस बीच एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार वार्ता की कमी पर भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा, “फिलहाल, हमारी ओर से कोई व्यापार पहल नहीं की गई है और पाकिस्तान की ओर से कोई बातचीत शुरू नहीं की गई है।” वह डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए वहां मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने क्वाड की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।

 इसे भी पढ़ें- India-Canada Relation: कनाडा ने फिर उगला जहर, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मिला करारा जवाब

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?