Home » उत्तर प्रदेश » Sadbhawna Diwas: सद्भावना सम्मान समारोह के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

Sadbhawna Diwas: सद्भावना सम्मान समारोह के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

[the_ad id="14540"]
image
  • विविध उपहार देकर दृष्टिबाधित लोगों को किया गया सम्मानित
  • भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी व्हीलचेयर,छड़ी, कंबल

प्रतापगढ़। Sadbhawna Diwas: समाजसेवी की मां शांति देवी की 15 वीं पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। सामाजिक सद्भावना समारोह का आयोजन चिलबिला पट्टी रोड स्थित महुली के रेखा सदन में शुक्रवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जहां पूरे जनपद से 55 दृष्टिबाधित लोगों को विविध उपहार देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग देवी प्रसाद को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें-Pratapgarh News: कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने बांधा समां

521 लोगों को बांटें कंबल

SadbhawnaDiwas

 

इसी प्रकार अनेक वृद्धजनों को सहारा देने के लिए छड़ी भेंट की गई और क्षेत्र के 521 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। जनपद के विविध क्षेत्र से चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा, विधि, व्यापार, शिक्षा, प्रशासन आदि क्षेत्रों के 103 लोगों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अभिनन्दित किया। इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय राम भद्राचार्य चित्रकूट के नेत्र चिकित्सकों व आयुर्वेद चिकित्सकों की ओर से शिविर का आयोजन कर सेवाएं दी गई। निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में माता शांति देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य महान माता के योग्य पुत्र हैं। आज का कार्यक्रम प्रेरणादाई है। हमारी संस्कृति में माता-पिता और बुजुर्गों को उच्च स्थान प्राप्त है। उनकी सेवा प्रमुख है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास अमित कृष्ण शास्त्री महाराज,सीओ सिटी ट्रैफिक अनिल कुमार राय, विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार बालेंद्र भूषण, कानून गो त्रिभुवन नाथ मिश्र, सूबेदार राम आसरे सिंह रहे।

SadbhawnaDiwas

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य, कवि डॉ. श्याम शंकर शुक्ला, राजेश कुमार यादव, प्रेम कुमार त्रिपाठी, राज नारायण शुक्ला राजन, सुरेश अग्रवाल,आनंद मोहन ओझा, कमलेश जायसवाल, अविनाश श्रीवास्तव, चिलबिला चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी, कुंजबिहारी लाल, गोकुल प्रसाद, राजेंद्र केसरवानी, सूबेदार आर ए सिंह, सूबेदार मेजर सुनील शर्मा, सूबेदार संतोष कुमार मिश्रा, सियाराम उमरवैश्य, राम अजोर उमरवैश्य, आदर्श कुमार, अमन गुप्ता, चिंतामणि पांडेय, राजीव लोचन सिंह, कैलाश नाथ गुप्ता, दीपक सभासद, परमानंद मिश्रा, राजेश पांडे, सुरेंद्र शर्मा, विवेक यादव, अनिल मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?