Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर चढ़ा DM का पारा, SDM को कारण बताओ नोटिस

Pratapgarh News: निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर चढ़ा DM का पारा, SDM को कारण बताओ नोटिस

[the_ad id="14540"]
Pratapgarh News
  • दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि व तीन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के दिये निर्देश 

लालगंज, प्रतापगढ़। Pratapgarh News:  जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील लालगंज का सघन निरीक्षण किया, जहां राजस्व न्यायालयों में गंभीर अनियमितता दिखने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। वहीं अनियमितता पर तीन कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई, दो को प्रतिकूल प्रवृष्टि के साथ ही एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Pratapgarh News

जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी मंगलवार को अचानक से तहसील पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त पटल के अभिलेखों के रखरखाव, लम्बित प्रकरणों, न्यायालयीय कार्यो की स्थिति का परीक्षण किया। लम्बित राजस्व पत्रावलियों, भूलेख पटल, खतौनी कक्ष, पटटा रजिस्टर, आय-व्यय एवं जाति प्रमाण पत्र पटल, नजारत रिकार्ड रूम तथा न्यायालय से सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट में रखी विभिन्न धाराओं से जुड़ी राजस्व वाद का भी निरीक्षण किया। इसमें पेशकार की कार्यप्रणाली ठीक न मिलने पर डीएम की भृकुटी तनी दिखी।

लंबित आदेश पर जताई नाराजगी 

वहीं कुछ मामलों में लेखपाल के बयान दर्ज हो जाने के बावजूद महीनों से आदेश लम्बित पड़े होने, पत्रावलियों का रखरखाव ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पेशकार के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं एसडीएम व तहसीलदार द्वारा निरीक्षण बुकलेट का बिना अवलोकन किये ही प्रस्तुत कर देने तथा उसमें आधी अधूरी सूचनाएं अंकित मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया।

न्यायिक कोर्ट में भी मिली खामियां 

डीएम ने न्यायिक कोर्ट के निरीक्षण में भी विभिन्न खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पत्रावलियों में विविध प्रकार की लापरवाही उजागर होने पर उप जिलाधिकारी न्यायिक के पेशकार के विरूद्ध भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें- Voter Awareness: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया गया सामूहिक संकल्प, जागरूकता पर जोर

उपस्थिति पंजिका देखी 

डीएम ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि समय-समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जाय। अभिलेखागार के निरीक्षण में अग्निशमन यंत्र ठीक न पाये जाने पर तथा अभिलेखागार के रिकार्ड दुरूस्त न मिलने पर डीएम ने अभिलेखागार प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये।

राजस्व कार्यालय के निरीक्षण में पत्रावलियों का रखरखाव व सफाई सही न पाये जाने पर दो आरआई को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के निर्देश भी दिये गये। डीएम ने उप जिलाधिकारी को माह भर में कमियों को दूरूस्त करके अवगत कराने के भी स्पष्ट निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मातहतों में हड़कंप मचा रहा।

 

 इसे भी पढ़ें- UGC Act 2026: यूजीसी के विरोध में परशुराम सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?