Home » उत्तर प्रदेश » Women Empowerment: नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

Women Empowerment: नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

[the_ad id="14540"]
Women Empowerment

प्रतापगढ़। Women Empowerment: नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी अन्तू मण्डल के तत्वावधान में मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के नेतृत्व में पाराहमीदपुर बाजार में महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रावती सरोज ने की।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष शिवविलास उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारी सम्मान,अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। पाराहमीदपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह रैली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरे क्षेत्र में जनजागरण का माहौल बना रहा।

जिला कोषाध्यक्ष शिवविलास ने कहा कि जो दल महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा बन रहे हैं, उन्हें जनता जवाब देगी। नारी सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक को लोकसभा में पारित न होने देना विपक्ष की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर पूरे जोश के साथ नारे लगाए तथा नारी सम्मान के पक्ष में एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अजय सरोज, मण्डल मंत्री अंजनी पांडेय, महिला मोर्चा से गुंजन पटेल, नीलम गौतम, इन्दावती देवी, लालती देवी, पूनम वर्मा, कल्पना सरोज, राम निहोर वर्मा, अंजनी गुप्ता, कुश्ती संघ के अध्यक्ष जय बहादुर सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

इसे भी पढ़ें- Health Camp: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह, दवाइयां वितरित

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?